एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई में महिला से मारपीट का वीडियो आने के बाद MNS के तीन कार्यकर्ता गिरफ्तार, इन धाराओं में केस दर्ज

Mumbai में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वायरल वीडियो में तीनों सार्वजनिक रूप से एक महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं.

Maharashtra News: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के तीन कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर उस वीडियो के प्रसारित होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसमें वे एक महिला के साथ सार्वजनिक रूप से कथित तौर पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं. 28 अगस्त को हुई इस घटना को लेकर गुरुवार को पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया था. पुलिस के मुताबिक, महिला ने मनसे के स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा मध्य मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में उसकी दुकान के सामने एक विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए खंभा स्थापित करने पर आपत्ति जताई थी, जिसके कारण दोनों पक्षों में विवाद हो गया.

इन धाराओं में दर्ज हुई प्राथमिकी

एक अधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में राज ठाकरे के नेतृत्व वाली मनसे के एक स्थानीय पदाधिकारी विनोद अर्गिल और पार्टी के दो अन्य कार्यकर्ताओं को अधेड़ उम्र की एक महिला को थप्पड़ मारते, उसे धक्का देते और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए देखा जा सकता है. अधिकारी के अनुसार, वीडियो के सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को नागपाड़ा पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 323 (हमला), 506 (आपराधिक धमकी) और 509 (महिला का शील भंग करने का इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. उन्होंने बताया कि आरोपियों को गुरुवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया.

Maharashtra News: शिंदे सरकार आने के बाद बीएमसी में एक के बाद एक तबादले, दो महीने में तीसरा फेरबदल

एनसीपी ने घटना को लेकर मनसे पर साधा निशाना

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने घटना को लेकर मनसे पर निशाना साधा है. राकांपा प्रवक्ता महेश तापसे ने एक बयान जारी कर कहा, “यह एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय घटना है. पार्टी प्रमुख राज ठाकरे को घटना पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.” बता दें कि वीडियो में साफ तौर पर तीन लोग महिला के मारपीट करते हुए और कई बार धक्का देकर जमीन पर गिराते हुए नजर आ रहे हैं.

Swine Flu Case In Maharashtra: महाराष्ट्र में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जुलाई तक सामने आए 512 केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
'सरकार ने अपनी गलती नहीं सुधारी तो...', मनोज जरांगे ने क्यों दी चेतावनी?
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
बारामती: पति को जिंदा दफ्न करने के लिए घर में बनवाई 'कब्र', मजदूरों के शक से बची जान
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड
सूरत मेडिकल कॉलेज में रैगिंग! छात्र डॉ. हर्ष पंड्या की आत्महत्या मामले में 4 सीनियर डॉक्टर सस्पेंड

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget