एक्सप्लोरर

Mumbai: डेडलाइन खत्म, अब टू व्हीलर पर पीछे बैठने वाले को हेलमेट जरूरी, नहीं तो लगेगा जुर्माना

Mumbai News: मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने 25 मई को इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी किया था और आदेश का पालन करने के लिए लोगों को 15 दिन का समय दिया था.

Mumbai News: बिना हेलमेट पहने वाहन की सवारी करने वाले लोगों की अब खैर नहीं. मुंबई पुलिस ने दोपहिया वाहन पर बिना हेलमेट पहने पीछे बैठकर सवारी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की पूरी तैयारी कर ली है. गुरुवार 9 जून से मुंबई की 50 ट्रैफिक पुलिस चौकी ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेंगी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

जनता को दी गई थी 15 दिन की डेडलाइन

25 मई को मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने एक नोटिफिकेशन जारी कर पीछे बैठने वाले लोगों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया था और आदेशों का पालन करने के लिए लोगों को 15 दिनों की समय सीमा दी थी. ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी थी.

जुर्माने के साथ लाइसेंस होगा रद्द

पुलिस उपायुक्त (यातायात) रक्ततिलक रोशन ने कहा कि गुरुवार से दोपहिया वाहन पर पीछे बैठकर बिना हेलमेट के यात्रा करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ऐसे लोगों का तीन महीने के लिए लाइसेंस रद्द किया जाएगा और उनपर 500 रुपए का जुर्माना भी लगाया जाएगा. उन्होंने कहा कि  सभी 50 ट्रैफिक चौकियों को उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का चालान किया जाएगा और लोगों से नियमों का पालन करने को भी कहा जाएगा. मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने सोमवार को मुंबईवासियों से हेलमेट के संबंध में नियम का पालन करने का आग्रह किया और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी.

यह भी पढ़ें:

Coronavirus: 24 घंटे में महाराष्ट्र में 80% बढ़े कोरोना केस, मुंबई में 83% का उछाल, एक्सपर्ट ने कही यह बात

In Pics: मुंबई की भागदौड़ भरी लाइफ से पाना चाहते हैं सुकून, ये जगहें रहेंगी आपके लिए परफेक्ट

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget