एक्सप्लोरर

Mumbai: दो महीने की रेकी और 282 किलोमीटर तक शिकार का बाइक से पीछा, जानें- लूट का हैरान कर देने वाला मामला

Mumbai News: मुंबई में चाकू की नोंक पर 15 लाख रुपये की नकदी लूटने से पहले बदमाशों ने स्टील व्यापारी का बाइक पर 282 KM तक पीछा किया था. इसी मामले में नासिक से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Mumbai Crime News: मुंबई (Mumbai) पुलिस ने एक बेदह ही हैरान कर देने वाले लूट के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है. दरअसल पिछले महीने परेल में चाकू की नोंक पर 15 लाख रुपये की नकदी लूटने से पहले बदमाशों ने 26 वर्षीय स्टील व्यापारी का बाइक पर 282 किलोमीटर तक पीछा किया था. इसी मामले में नासिक से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता शाहरुख खान और उसके पिता कायमुद्दीन का मालेगांव में स्टील व धातु का कारोबार है. पुलिस ने कहा कि आरोपी चारों बदमाश दो महीने से अधिक समय से व्यवसायी की आवाजाही पर नज़र रख रहे थे, जब तक कि उन्हें पता नहीं चला कि वह हर रविवार को मुंबई जाता है.

लूटने के बदमाशों ने कटाई उसी बस की टिकट

गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक, अरशद अंसारी, एक मुखबिर से यह जानने वाला पहला व्यक्ति था कि खान अक्सर मुंबई में ज्यादा नकदी पहुंचाता है. इसके बाद अंसारी ने अपने मित्र आमिर शाह को यह जानकारी दी. आमिर शाह का डकैती का इतिहास रहा है और बाद में उसने दो और व्यक्तियों, शाहबाज रजाक पिंजारी (21) और वसीम साजिद (23) को शामिल किया.

मामले में एक जांचकर्ता ने कहा कि बदमाशों को पता चला कि पिता-पुत्र की जोड़ी हमेशा एक विशेष बस सेवा से यात्रा करती है. शिकायतकर्ता 13 मार्च को रात 10.45 पर मालेगांव से बस में चढ़ गया. अंसारी ने 500 रुपये का भुगतान किया और उसी बस के केबिन के अंदर यात्रा की, जबकि उसके तीन साथी अपनी बाइक पर बस का पीछा कर रहे थे. एक बार जब खान परेल में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर शिंदेवाड़ी जंक्शन पर उतरे, तो बाइक सवार तीन लोगों, शाह, पिंजारी और साजिद ने उन पर हमला कर दिया.

Maharashtra News: राज ठाकरे के लाउडस्पीकर वाले बयान पर, गृह मंत्री पाटिल ने चेताया- किसी को माहौल खराब नहीं करने देंगे

एक चोर की गलती से हुआ घटना का खुलासा

भोईवाड़ा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा पीड़ित एक कैब में चढ़ रहा था, जब दो बाइक सवारों ने उसे चाकू से धमकाया और उसका बैग छीनने की कोशिश की. चूंकि पीड़ित इसका विरोध करने लगा तो उनमें से एक ने उसके हाथ में छुरा घोंप दिया और बैग लेकर फरार हो गया. इसके बाद तीनों अपनी बाइक पर मालेगांव लौट आए.

जानकारी के मुताबिक पीड़ित खान ने 19 मार्च को ही पुलिस को मामले की सूचना दी थी. सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पुलिस को बाइक दिखाई दे रही थी लेकिन उसका रजिस्ट्रेशन नंबर स्पष्ट नहीं था. हालांकि, आगे की जांच से पता चला कि अंसारी, जो खान के साथ परेल में बस से उतर गया था, गलती से बाइक पर बैठ गया, जबकि उसके साथी खान को लूट रहे थे. इसी से मामले का खुलासा हुआ.

Watch: नासिक में गहराया जल संकट, कुएं में उतरकर पानी निकालने को मजबूर महिलाएं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
अब धाराशिव में मिली जहरीली कोल्ड ड्रिंक! पीते ही दो नर्सें बीमार, पालकी यात्रा में बांटी जानी थी
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
'आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर', तीसरी शादी से नाराज BJP मंत्री नितेश राणे का बड़ा बयान
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
Embed widget