एक्सप्लोरर

Maharashtra Flood: महाराष्ट्र में बाढ़ से हाहाकार! जानें- कहां-कहां जलजमाव और कितना हुआ है असर?

Maharashtra Flood News: महाराष्ट्र में भारी बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. अब तक 12 लोगों की मौत और कई लापता हैं. मुंबई और ठाणे समेत कई जिलों में स्कूल बंद कर दी गई है.

महाराष्ट्र में पिछले 6 दिनों से लगातार भारी बारिश जारी है. कई इलाकों में पानी भर जाने और बाढ़ जैसे हालात होने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त है. नांदेड़ जिले में फ्लैश फ्लड्स से अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है और 5 अब भी लापता बताए जा रहे हैं. वहीं पूरे महाराष्ट्र में बाढ़ में मरने वालों की संख्या 12 पहुंच गई है. 

इस बीच राहत बचाव कार्य भी जारी है. जिला कलेक्टर राहुल कर्डिले ने बताया कि 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. सेना और अर्धसैनिक बलों की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं. 

इन इलाकों में यातायात ठप

लगातार बारिश ने मुंबई और आसपास के इलाकों में यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया. अंधेरी, मिलन और मालाड सबवे जैसे निचले क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे आवाजाही बंद है. 

वहीं मुंबई लोकल की हार्बर लाइन और सेंट्रल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही 15–20 मिनट की देरी से हो रही है, कई ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं. पालघर, वसई, नालासोपारा, भिवंडी और ठाणे में जलभराव के कारण स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. 

इसके अलावा मीठी नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है. वहीं, ठाणे जिले के कल्याण में भूस्खलन से 4 घर क्षतिग्रस्त हुए, हालांकि यहां कोई जनहानि नहीं हुई है.

फंसलों को पहुंचा भारी नुकसान

इस समय तक आम तौर पर मानसून मध्य भारत की ओर बढ़ जाता है और महाराष्ट्र में बारिश कम होती है जो कि कृषि के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन साइक्लोनिक प्रभाव के कारण जारी भारी बारिश ने कृषि को भी काफी नुकसान पहुंचाया है. 

सोलापुर और आसपास के इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों को करोड़ों रुपये की क्षति हुई. पालघर के अंबेड़े गांव में एक पोल्ट्री फार्म में सैकड़ों मुर्गियां बह गईं. राज्य भर में 5.49 लाख हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में खड़ी फसलें प्रभावित हुई हैं.

नांदेड़ के अलावा पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना पुल टूटने से 4 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक लापता बताए जा रहे हैं. अब तक महाराष्ट्र में अलग-अलग घटनाओं में 12 से ज्यादा लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. 

इन क्षेत्रों के लिए IMD का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 23 अगस्त तक कोंकण और घाट क्षेत्रों में भारी से अति-भारी बारिश जारी रह सकती है. वहीं भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी सहित कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

आपदा प्रबंधन टीमें, NDRF और सेना मिलकर राहत कार्य कर रही हैं. मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानों को डायवर्ट किया गया, जबकि BMC ने 1916 हेल्पलाइन शुरू की है। प्रशासन ने नागरिकों से घर पर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और ट्रैफिक अपडेट देखने की अपील की है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
महाराष्ट्र में 12 हजार किसानों का मुंबई कूच, कर्जमाफी समेत कई मांगें
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
मुंबई में बड़ा हादसा: ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आए तीन दोस्त, तीनों की मौत
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget