एक्सप्लोरर

Mumbai Rain: बारिश के कारण फंसे राहगीरों की मदद के लिए बनेगी SOP, बीएमसी कमिश्नर का अधिकारियों को निर्देश

BMC SOP For Rain: बीएमसी कमिश्नर ने अधिकारियों को बारिश के कारण फंसे राहगीरों की मदद के लिए SOP बनाने का निर्देश दिया है. इस बीच नागरिकों की सुविधा के लिए BEST 400 अतिरिक्त बसें चलाने के लिए तैयार है.

Mumbai Rain: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने बीएमसी (BMC) को शहर में लगातार बारिश के कारण फंसे यात्रियों के लिए वैकल्पिक परिवहन की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. इसके बाद गुरुवार को एक बैठक में नागरिक प्रशासक और नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल ने नागरिक अधिकारियों को बृहन्मुंबई बिजली आपूर्ति और परिवहन (बेस्ट) और महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के साथ मिलकर एक एसओपी (SOP) तैयार करने का निर्देश दिया.

नागरिकों की सुविधा के लिए बेस्ट 400 अतिरिक्त बसें चलाने के लिए तैयार है, जबकि परिवहन निगम 11 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बना रहा है. चहल ने अधिकारियों को स्थानीय ट्रेन सेवाओं के बंद होने की स्थिति में यात्रियों को प्राथमिक चिकित्सा और अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करने का भी निर्देश दिया. उन्होंने निर्देश दिया कि लोकल ट्रेन सेवा बाधित होने की स्थिति में यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए.

बीजेपी विधायक की मुलाकात के बीएमसी कमिश्नर ने दिया निर्देश

मुलुंड के बीजेपी विधायक मिहिर कोटेचा ने कमिश्नर चहल से मुलाकात की और उन्हें 48 घंटे के भीतर गड्ढों की शिकायतों पर ध्यान देने के लिए कहा. इसके एक दिन बाद चहल ने 24 वार्ड अधिकारियों को इस मुद्दे पर सतर्क किया. चहल ने अधिकारियों को सतर्क रहने और नियमित रूप से क्षेत्रों का दौरा करने के लिए भी कहा. आयुक्त ने अधिकारियों से शहर में गड्ढों को भरने के लिए कोल्ड मिक्स के अलावा अन्य तकनीक तलाशने को भी कहा. बकौल द इंडियन एक्सप्रेस, एक अधिकारी ने कहा कि हमें तैयार मिक्स पोथोल पैचिंग की जांच करने के लिए कहा गया है, जिसका उपयोग ठाणे जिले में किया जाता है." ठाणे जिला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ है.

Maharashtra News: औरंगाबाद और उस्मानाबाद के नाम बदलने के फैसले पर शिंदे सरकार ने लगाई रोक, आगे की ये है रणनीति

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी बीएमसी को निर्देश

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बीएमसी को निर्देश दिया है कि शहर में सी1 श्रेणी या बेहद खतरनाक इमारतों में रहने वालों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए. चहल ने अधिकारियों को सितंबर अंत तक ऐसे भवनों के निवासियों के लिए अस्थायी व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने 24 सहायक नगर आयुक्तों को बेहतर आपातकालीन और नागरिक सेवाओं के प्रबंधन के लिए क्षेत्र के सांसदों और विधायकों से नियमित रूप से संपर्क करने का भी निर्देश दिया.

Maharashtra Petrol-Diesel Price: महाराष्ट्र में पेट्रोल-डीजल हो गया सस्ता, शिंदे सरकार ने आज से घटा दिए दाम, जानिए कितने रुपये हुए कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र में हवा की हालत ने बढ़ाई चिंता, गाड़ियों पर होगा एक्शन, चले 5821 चालान
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
महाराष्ट्र: सूखा प्रभावित किसानों को 5-5 हजार रुपये, कैबिनेट का फैसला, शर्त जानें
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'
इजराइल चुनाव पर अबू आजमी बोले, 'नेतन्याहू शैतान, मैं दुआ करूंगा कि हार हो'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
कर्नाटक MLC चुनाव में BJP 3 पर जीती, कांग्रेस के हाथ खाली, देवेगौड़ा की पार्टी ने चौंकाया
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
यूपी एमएलसी चुनाव की 6 सीटों के नतीजे साफ, एक क्लिक में जानें कौन जीता-कौन हारा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
अभिषेक शर्मा को वनडे टीम में लाने की उठी मांग, क्या रोहित शर्मा की लेंगे जगह?
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
E100 फ्यूल में लगाएं आग तो क्या होगा अंजाम? भूल से भी न करें कोशिश
Embed widget