एक्सप्लोरर

Maharashtra: 100 साल बाद बदला गया मुंबई के पुलिस कमिश्नर का कार्यालय, अब ये होगा दफ्तर का नया पता

Mumbai News: पुलिस आयुक्त, ग्रेटर मुंबई का वर्तमान हेड ऑफिस लोकमान्य तिलक मार्ग और डॉ. दादाभाई नौरोजी रोड के जंक्शन पर स्थित है

Mumbai Police Commissioner Gets New Office: लगभग 100 साल बाद मुंबई पुलिस आयुक्त के दफ्तर को बदला गया. एंगलो-गॉथिक हैरिटेज बिल्डिंग की पहली मंजिल पर स्थित मुंबई पुलिस के हेडक्वाटर को अब दूसरी मंजिल पर शिफ्ट कर दिया गया है. सोमवार को निवर्तमान पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने इस कार्यालय का उद्घाटन किया. बता दें कि मुंबई पुलिस हेडक्वॉटर को 121 साल पहले बनाया गया था. तब से अब जाकर हेडक्वॉटर को बदला गया है.

1899 में हुआ था इस बिल्डिंग का निर्माण

कई पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेकुलर विक्टोरियन गोथिक शैली में बनी इस इमारत को 1899 में वास्तुकार जॉन एडम्स ने पीले मलाड पत्थर का उपयोग कर बनाया था, तब से बिल्डिंग की पहली मंजिल पर मुंबई पुलिस आयुक्त का दफ्तर था. 1899 से पहले मुंबई पुलिस आयुक्त का कार्यालय 1880 से 1899 तक भायखला में स्थित था. पुलिस आयुक्त, ग्रेटर मुंबई का वर्तमान प्रधान कार्यालय लोकमान्य तिलक मार्ग और डॉ दादाभाई नौरोजी रोड के जंक्शन पर स्थित है. इस भवन का निर्माण 1894 में शुरू हुआ और 24 दिसंबर 1896 को पूरा हुआ. दफ्तर के इस स्थान को मूल रूप से तत्कालीन आयुक्त सर फ्रैंक सॉटर द्वारा चुना गया ता क्योंकि मुंबई पुलिस की वेबसाइट के अनुसार, भायखला में पुराने पुलिस कार्यालय की तुलना में यह कहीं अधिक सुविधाजनक था. इसके अलावा यहां से मुंबई की कानून व्यवस्था को बेहतर ढंग से कंट्रोल किया जा सकता था.

अब यह संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) का दफ्तर होगा

वेबसाइट के अनुसार, हालांकि सौटर इस बिल्डिंग के तैयार होने से पहले ही रिटायर हो गए थे और इस बिल्डिंग में पहली बार पुलिस आयुक्त की कुर्सी संभालने का गौरव 1899-1901 के दौरान हार्टले कैनेडी को मिला. हालांकि यह इमारत 1896 में बनकर तैयार हुई थी, लेकिन कैनेडी 9 जनवरी 1899 को ही इमारत में आ गए थे. वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि जब से यह कार्यालय क्रॉफर्ड मार्केट में आया है, तब से आयुक्त भवन की पहली मंजिल पर बैठते हैं. इन वर्षों में कमिश्नरी कार्यालय में दो और इमारतें बनी हैं, जिसमें 2015 में एक छह मंजिला इमारत भी शामिल है, जहां मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित है. एक अधिकारी ने कहा कि आयुक्त द्वारा खाली किया गया कार्यालय जल्द ही संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) का हो जाएगा. क्योंकि वर्तमान में जहां उनका कार्यालय है उस बिल्डिंग को ध्वस्त करने का प्रस्ताव है.

यह भी पढ़ें:

Maharashtra News: महाराष्ट्र में सरकारी स्कूलों के उच्च कक्षाओं के छात्र के प्रदर्शन में दिखी गिरावट- NAS की रिपोर्ट

Mumbai News: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कॉलेज फिर से खुलने को तैयार, मास्क लगाने के लिए किया जा रहा जागरुक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
मुंबई: भायखला पुलिस स्टेशन में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां बुझाने में जुटीं
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
'मंत्री बाद में पहले हमारे रिश्तेदार', संजय शिरसाट से मुलाकात के बाद बोले अभिजीत दीपके के पिता
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
महाराष्ट्र: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मंत्री छगन भुजबल का बड़ा बयान, कहा- 'अगर ये...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'

वीडियोज

Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
हाथी को गुड़ खिलाना पड़ा भारी, ऑटोचालक को गजराज ने उठाकर पटका फिर पैरों से कुचला- वीडियो वायरल
Embed widget