एक्सप्लोरर

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाला शख्स गिरफ्तार, मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Saif Ali Khan Attack Case: अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के मामले में आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने रात के करीब ढाई बजे बताया कि आरोपी को ठाणे के हीरानंदी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी शख्स का नाम विजय दास बताया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि आरोपी यहां मजदूरों के बीच आकर रुका हुआ ता. वह एक साल पहले यहीं पर काम करता था.

सैफ अली खान पर 16 जनवरी की रात को घर में हमला हुआ था. पुलिस का कहना है कि सैफ को मुंबई के बांद्रा के 'सतगुरु शरण' बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में चोरी की कोशिश के दौरान हमलावर ने कई बार चाकू घोंपा था. इसके बाद से उनका इलाज मुंबई के लीलावती अस्पताल में चल रहा है. 

जल्द ही सैफ अली खान को अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

सैफ अली खान की सर्जरी करने वाले डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था. डॉक्टर का कहना है कि सैफ अब ठीक हैं और उन्हें जल्द अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी.

पुलिस ने शनिवार को ही हमले की जांच के दौरान सैफ के घर से टूटे हुए चाकू का एक टुकड़ा बरामद किया. मुंबई पुलिस ने हमले के मामले में सैफ अली खान की पत्नी और अभिनेत्री करीना कपूर खान का बयान दर्ज किया है.

करीना कपूर ने पुलिस को बताया कि उनके घर में घुसने वाला हमलावर हाथापाई के दौरान आक्रामक हो गया था लेकिन उसने वहां रखे आभूषणों को हाथ तक नहीं लगाया.

संदिग्ध भी हिरासत में

मुंबई पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार जुटी थी. शनिवार को ही हमले के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग रेलवे स्टेशन से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया. संदिग्ध की तस्वीर मुंबई पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ साझा की थी.

संदिग्ध मुंबई लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) से कोलकाता शालीमार के बीच चलने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा था. मुंबई पुलिस ने बाद में एक बयान में कहा कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति आकाश कैलाश कन्नोजिया संदिग्ध है. उन्होंने कहा कि उचित सत्यापन के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. 

(इनपुट भाषा से भी)

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर बोले महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार, 'सच्चाई जल्द ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
कांग्रेस में होगा शरद पवार की पार्टी का विलय? सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'पहले भी साथ...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
शरद पवार के NDA में जाने की अटकलों के बीच रोहित पवार बोले, 'हमारे सांसद-विधायक...'
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महात्मा फुले योजना में बदलाव, अब PET स्कैन भी होगा मुफ्त
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
केतन अग्रवाल के पिता ने राष्ट्रपति से लगाई न्याय की गुहार, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget