एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 10 करोड़ का ड्रग्स बरामद, 5 ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई पुलिस ने मलाड, जोगेश्वरी, दादर और नवी मुंबई में छापेमारी कर 10.07 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त की. 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत जांच शुरू की गई है.

मुंबई पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने मलाड, जोगेश्वरी, दादर और नवी मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी कर 10.07 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त की है. इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए हैं और आगे की जाँच में जुट गई है.

एंटी नारकोटिक्स सेल ने जोगेश्वरी, मलाड, दादर और नवी मुंबई इलाके से 4 किलो MD ड्रग्स बरामद किया. बरामद किए गए ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ 7 लाख रुपए है. पुलिस ने 5 ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया है.

ऑपरेशन में बरामद ड्रग्स की कुल कीमत 2.55 करोड़ है

एंटी नारकोटिक्स सेल की घाटकोपर यूनिट ने जोगेश्वरी में गश्त के दौरान एक संदिग्ध को पकड़ा. तलाशी के दौरान 504 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई. बाद में की गई पूछताछ में उसके साथी को भी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 518 ग्राम MD ड्रग्स बरामद हुई. इस ऑपरेशन में बरामद ड्रग्स की कुल कीमत 2.55 करोड़ है.

एक गुप्त सूचना के आधार पर, ANC की बांद्रा यूनिट ने मलाड के पठानवाड़ी इलाके में छापा मारा और MD ड्रग्स बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया. उसके पास से कुल 766 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किया गया, जिसकी कीमत 1.91 करोड़ थी.

2 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया

ANC की वर्ली यूनिट ने गुप्त सूचना के आधार पर दादर (पश्चिम) में एक ठिकाने पर छापा मारा और MD ड्रग की बिक्री में शामिल एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया. उसके पास से 690 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किया, जिसकी कीमत 1.72 करोड़ है.

ANC की बांद्रा यूनिट ने नवी मुंबई के MIDC इलाके से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया और उसके पास से 2.56 करोड़ रुपये मूल्य की MD ड्रग्स बरामद की गई. मामले में आगे की जांच में कुल 3.89 करोड़ रुपये मूल्य की MD ड्रग्स जब्त की गई और दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
मराठी भाषा विवाद: RTO से हिंदी में बात करने वाले चालकों पर होगा एक्शन
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
महाराष्ट्र की महिलाओं CM फडणवीस का राखी गिफ्ट, लागू होगा यह कानून
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'
BJP की नई टीम में स्मृति ईरानी की वापसी, संजय राउत बोले- 'वापस मौका मिला है...'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget