एक्सप्लोरर

Mumbai: नशे में धुत ऑटो ड्राइवर ने मीटर से ज्यादा मांगे पैसे, मना करने पर यात्री को रौंदने की कोशिश

Mumbai Crime News: मीरा रोड इलाके में एक ऑटो ड्राइवर ने मीटर से ज्यादा किराये को लेकर बहस के बाद अपने यात्री को ऑटो से रौंदने की कोशिश की. ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.

Mumbai News: मुंबई से सटे मीरारोड इलाके में एक ऑटो रिक्शा चालक ने किराए को लेकर बहस के बाद अपने यात्री को ऑटो से रौंदने की कोशिश की. यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.  

पीड़ित यात्री जितेंद्र सिंह, जो पेशे से पत्रकार हैं, ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि वह अपने दोस्त आशीष स्वर्णकार के साथ दिल्ली गए थे. 17 फरवरी की रात 11 बजे की फ्लाइट से लौटते हुए, वह 18 फरवरी को रात 1:30 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे. वहां से उन्होंने एक ऑटो रिक्शा लिया, जिससे उन्हें मीरारोड जाना था. गोरेगांव के हब मॉल के पास उनके दोस्त आशीष उतर गए और करीब 3:00 बजे जितेंद्र मीरारोड स्थित अपनी सोसाइटी पहुंचे.

किराए को लेकर हुई बहस  
जितेंद्र के मुताबिक, ऑटो के मीटर के अनुसार किराया ₹500 हुआ था, जिसे वह चुकाने को तैयार थे, लेकिन चालक ने ₹800 की मांग की. जब जितेंद्र ने 500 रुपये का नोट दिया, तो चालक ने उसे जेब में रख लिया और दावा करने लगा कि उसे सिर्फ 100 रुपये मिले हैं. इस पर बहस होने लगी और देखते ही देखते ऑटो चालक ने बदसलूकी शुरू कर दी.  

जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद  
गुस्से में आकर ऑटो चालक ने जितेंद्र को ऑटो से कुचलने की कोशिश की. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि जितेंद्र पहले पैसे देते हैं और सड़क पर खड़े होते हैं, तभी चालक तेज़ी से ऑटो उनकी ओर दौड़ाता है. किसी तरह जितेंद्र खुद को बचाकर फुटपाथ पर चले जाते हैं. लेकिन इसके बाद भी ऑटो चालक नहीं रुका, बल्कि तेज़ रफ्तार में फिर से उन्हें टक्कर मारने के इरादे से वहां पहुंच गया.  

जितेंद्र ने इस घटना के बाद मीरा रोड पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन पुलिस ने पहले उनकी FIR नहीं लिखी. कई दिनों तक शिकायत के फॉलोअप के बाद, आखिरकार 21 फरवरी की रात पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज की और उसकी तलाश शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें - Maharashtra News: तस्करों ने ड्रग्स स्मगलिंग का निकाला नया तरीका, छापेमारी में पुलिस के भी उड़े होश!

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: गुड़ी पड़वा रैली में राज ठाकरे का हमला! कर्ज, ड्रग्स, गुमशुदा बच्चे और सरकार पर उठाए बड़े सवाल
गुड़ी पड़वा रैली में राज ठाकरे का हमला! कर्ज, ड्रग्स, गुमशुदा बच्चे और सरकार पर उठाए बड़े सवाल
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
महाराष्ट्र: '58 अश्लील वीडियो और बड़े नेताओं के साथ तस्वीर', ढोंगी बाबा अशोक खरात गिरफ्तार
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
राज ठाकरे का बड़ा बयान, 'ईरान ने इतने सालों तक हमारा साथ दिया, उस पर हमला हो रहा तो..'
कोटा में दर्दनाक हादसा! पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, लेह-लद्दाख से लौट रहे 3 दोस्तों की मौके पर मौत
कोटा में दर्दनाक हादसा! पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, लेह-लद्दाख से लौट रहे 3 दोस्तों की मौके पर मौत

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
ईरान से पंगा लेकर गलती कर बैठे ट्रंप! 1, 2, 3 नहीं पूरे 16 एयरक्राफ्ट गंवाए, तेहरान ने अब F-35 पर लगाया निशाना
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
Eid Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
2137 'डक'..., बल्लेबाजों के कांपते हैं पैर, जानिए इन 3 क्रिकेट ग्राउंड का डरावना इतिहास
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
कभी जापान पर अमेरिका ने बरसाए थे परमाणु बम, अब उसे ईरान की जंग में क्यों घसीट रहा, ट्रंप का बिग प्लान क्या?
कभी जापान पर अमेरिका ने बरसाए थे परमाणु बम, अब उसे ईरान की जंग में क्यों घसीट रहा, ट्रंप का बिग प्लान क्या?
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूजर कंफ्यूज.. सच है या AI? पेड़ पर हजारों पक्षियों का ऑर्केस्ट्रा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यूजर कंफ्यूज.. सच है या AI? पेड़ पर हजारों पक्षियों का ऑर्केस्ट्रा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Embed widget