एक्सप्लोरर

Maharashtra News: तस्करों ने ड्रग्स स्मगलिंग का निकाला नया तरीका, छापेमारी में पुलिस के भी उड़े होश!

Drugs Smuggling in Maharashtra: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 10 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया. तस्कर प्लास्टिक के झाड़ू में ड्रग्स छिपाकर सप्लाई कर रहे थे.

Drugs Smuggling News in Broom: मुंबई क्राइम ब्रांच ने 10 करोड़ रुपये की एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि तस्कर प्लास्टिक के झाड़ू में ड्रग्स छिपाकर एक जगह से दूसरी जगह सप्लाई कर रहे थे.

इस चौंकाने वाले खुलासे का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह दिखाया गया है कि कैसे ड्रग्स को झाड़ू के प्लास्टिक के रेशों के अंदर छुपाया गया था. मामले की जांच क्राइम ब्रांच की यूनिट 9 द्वारा की जा रही है.

दादर में गेस्ट हाउस से हुई छापेमारी
क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक को मिली एक अहम सूचना के आधार पर दादर रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की गई. वहां से पुलिस ने दो आरोपियों, जहांगीर शेख और सेनुअल शेख को हिरासत में लिया. उनके पास से 5 किलो 40 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ 8 लाख रुपये आंकी गई है.

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिल सके.

प्लास्टिक के झाड़ू में छुपाकर की जा रही थी तस्करी
जांच में पता चला कि आरोपी जहांगीर शेख ने प्लास्टिक के झाड़ू के भीतर ड्रग्स छिपाकर उसे ट्रांसपोर्ट किया था. उसने यह ड्रग्स से भरे झाड़ू दूसरे आरोपी सेनुअल शेख के घर पर छिपाकर रखे थे. पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर इन झाड़ू को जब्त कर लिया और पंचनामा किया. यह तरीका बेहद शातिराना था, जिससे पुलिस को आसानी से शक न हो. फिलहाल, पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.  

मुख्य सप्लायर की तलाश जारी
पुलिस अब उस मुख्य सप्लायर की तलाश कर रही है जिसने इन आरोपियों को ड्रग्स मुहैया कराई थी. इस मामले में माटुंगा पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8(C) r/w 22(C), 29 के तहत FIR दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच के अनुसार, ड्रग्स तस्करी के इस अनोखे तरीके के खुलासे के बाद अब सप्लाई चैन से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है और जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें - Cyber Cell का बदेलगा नाम और काम, कॉर्पोरेट कंपनियों को कराना होगा साइबर ऑडिट, क्या है पूरा प्लान?

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
राहुल गांधी पर संजय राउत की दो टूक, 'ऐसा व्यक्ति कभी...'
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
सोलापुर में ट्रक से भिड़ी एसटी बस, 2 की मौत, रिफ्लेक्टर बना वजह
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget