एक्सप्लोरर

मुंबई के बोरीवली में घर में लगी आग दुर्घटना नहीं बल्कि थी साजिश, CCTV से बड़ा खुलासा, 4 पर केस दर्ज

Borivali Crime News: बोरीवली पश्चिम के गणपत पाटील नगर में आग की ये घटना 14 मई को हुई थी. पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Borivali Fire News: मुंबई के बोरीवली पश्चिम इलाके में एक घर में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. पहले यह हादसा प्रतीत हो रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से खुलासा हुआ कि यह एक साजिश थी. चार आरोपियों ने एक महिला और उसके परिवार को जिंदा जलाने की नीयत से जानबूझकर आग लगाई थी.

पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम देवराज सिद्धार्थ पाटील है, जिसकी उम्र 22 साल है. आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी केस दर्ज हैं. मामले में पुलिस अन्य तीन आरोपियों की तलाश कर रही है.

दुर्घटना नहीं साजिश!

यह घटना 14 मई को बोरीवली पश्चिम के गणपत पाटील नगर में हुई. पीड़िता जूली केवट के घर में आग लग गई थी और साथ ही पास में खड़ी बाइक भी जलकर राख हो गई थी. पहले यह दुर्घटना लग रही थी, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो उसमें चार आरोपी बाइक और घर को आग लगाते दिखे. जूली केवट ने तुरंत एमएचबी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिनमें हत्या की कोशिश की धाराएं भी शामिल हैं.

आग लगाने के वक्त घर में सो रहा था पूरा परिवार 

जांच में सामने आया कि पीड़िता के बेटे लकी का आरोपी शादाब से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. शादाब ने मुरारी चौधरी नामक व्यक्ति से मुलाकात की, जिसके बाद विवाद और बढ़ गया. इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने जूली केवट के घर के बाहर खड़ी बाइक और फिर घर में आग लगा दी. जब आग लगी, तब पूरा परिवार घर के अंदर सो रहा था. जूली केवट की नींद खुली और उन्होंने बाहर निकलकर शोर मचाया. पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू पाया गया.

सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान

सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान होते ही पुलिस ने एक्शन लिया. आरोपी देवराज पाटील को शुक्रवार रात गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के अनुसार वह पहले भी कई मामलों में शामिल रह चुका है. सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर गणेश पवार ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए जांच तेज कर दी गई है.

 

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget