एक्सप्लोरर

Mumbai में गलत साइड से वाहन चलाने के मामले में 20 हजार से ज्यादा केस दर्ज, बढ़ी लोगों की परेशानी

Mumbai News: मुंबई के पूर्व सीपी संजय पांडे ने गलत साइड पर चलने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया, और चार महीने बाद, 20,000 से अधिक लोग इस कदम के नतीजों का सामना कर रहे हैं.

Mumbai News: बीते साल मार्च में मुंबई के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने कार चालकों और बाइक चालकों द्वारा सड़क के गलत साइड पर चलने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया, और चार महीने बाद, 20,000 से अधिक लोग इस कदम के नतीजों का सामना कर रहे हैं. लोगों ने शिकायत की कि पिछले साल संशोधित कानून बिना किसी जागरूकता के लागू किया गया था. वहीं इसके लिए उचित साइनेज को भी नहीं लगाया गया जो विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए थी.

20 हजार से ज्यादा मामले हुए दर्ज
 
इस बीच पूर्व पुलिस प्रमुख रिटायर हो गए हैं, यह अभियान अभी भी जारी है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है. पहले पुलिस गलत साइड वाले ड्राइवरों और सवारों को सिर्फ जुर्माना देकर जाने देती थी, लेकिन आजकल, उनमें से ज्यादातर को पुलिस स्टेशन और फिर अदालत में घंटों बिताना पड़ता है. 6 मार्च के आदेश में आईपीसी की धारा 279 (रैश ड्राइविंग) और 336 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. बकौल मिड-डे पोर्टल, इसके लागू होने के बाद से पुलिस ने अब तक 20,856 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

Mumbai News: नाला साफ करने की कोशिश में बार मालिक और 3 कर्मचारी गिरफ्तार, जानें- पूरा मामला

इतनी परेशिानियों का सामना करते हैं लोग

इस आदेश का मतलब था कि जिन लोगों ने अपने जीवन में कभी पुलिस थाने के अंदर कदम नहीं रखा, उन्होंने जाना कि कानून के पचड़े में पड़ना इतना कठिन और थकाऊ क्यों है. उनकी परीक्षा केवल एक प्राथमिकी के साथ समाप्त नहीं होती है, पुलिस उन्हें एक गारंटर पेश करने के लिए कहती है, जिसके पास आवश्यक पहचान वाले कागजात होने चाहिए, और उसके बाद ही उन्हें अदालत में जब भी बुलाया जाए तो उपस्थित होना होगा, इस निर्देश के साथ जाने की अनुमति दी जाती है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में नगर पंचायत और नगर परिषद के 18 अगस्त को होंगे चुनाव, इस दिन आएंगे नतीजे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget