एक्सप्लोरर

मुंबई में खौफनाक वारदात, समुद्र किनारे 7 टुकड़ों में कटी मिली लाश! हत्या का आरोपी दोस्त गिरफ्तार

Mumbai Crime News: मुंबई के गोराई में समुद्री किनारे पर 7 तुकड़ों में कटी लाश मिलने के मामले में पुलिस ने मुंबई से सटे भायंदर से एक शख्स को किया गिरफ्तार किया है.

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आ रहा है. यहां बीते रविवार (10 नवंबर) को मुंबई पुलिस को सूचना मिली थी कि गोराई बीच के पास एक लाश मिली है. मामला संज्ञान में आते ही पुलिस तुरंत एक्टिव हुई और जांच शुरू की. जांच में पुलिस को झाड़ियों में चार प्लास्टिक की बैग मिले. ये बैग 20 लीटर की पेंट की बाल्टी में रखे हुए थे. जब पुलिस ने उन बैग्स को खोला तो उसमें से सड़ी-गली अवस्था में दो हाथ और एक सिर मिला था.

पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्राथमिक जांच में पता चला था कि मृतक लगभग 30 से 35 वर्ष की आयु का पुरुष है, जिसके दाहिने हाथ पर 'आरए' टैटू है. मृतक की पहचान और आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर अलग-अलग जगहों पर भेजी गई थीं. इसके बाद पुलिस ने जांच करते हुए मृतक की पहचान की और फिर भायंदर पुलिस की मदद से हत्या के आरोपी मोहम्मद सत्तार को भायंदर की एक झोपड़पट्टी से गिरफ़्तार कर लिया.

दोनों बिहार के रहने वाले हैं
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल कर लिया है. आरोपी ने कहा है कि उसी ने शख्स की हत्या की थी. मृतक और आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और मृतक पुणे में मजदूरी करता था. दोनों एक दूसरे को जानते थे.

शराब पिला कर रेत दिया गला
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मामला बीते 31 अक्टूबर का है. उसने शख्स को रात में भायंदर बुलाया और कमरे में शराब पिलाई. शराब के नशे में उसने शख्स का गला रेत कर हत्या कर दी. लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने चाकू से लाश के सात टुकड़े किए और उन टुकड़ों को प्लास्टिक की थैलियों में रखकर चार पेंट की बाल्टियों में पैक कर दिया. इसके बाद अगले दिन (1 नवंबर को) ऑटो रिक्शा में उसे गोराई जंगल में सड़क किनारे फेंक आया.

अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या का मकसद क्या था और आरोपी ने ऐसा क्यों किया. इसके अलावा, पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए धारदार हथियार को बरामद करने की भी कोशिश कर रही है. 

यह भी पढ़ें: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी को भरे मंच पर सोलापुर पुलिस का नोटिस, दी ये खास हिदायत

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget