एक्सप्लोरर

चार युवकों ने एक युवक के साथ बनाए संबंध, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, ATM से पैसे भी निकाले

Mumbai News: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां चार युवकों ने एक युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो वायरल करने की धमकी दी.

Mumbai News: मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में टेलीग्राम ऐप पर एक गे ग्रुप ( समलैंगिक ग्रुप ) में हुई पहचान के चलते चार युवकों ने एक युवक के साथ शारीरिक संबंध बनाए. शारीरिक संबंधों के वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और युवक के साथ मारपीट की गई.

वीडियो वायरल कर ब्लैकमेल करते हुए आरोपियों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड और उसका पासवर्ड जबरदस्ती लेकर बैंक से 41 हजार रुपये निकाल लिए. वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक को ब्लैकमेल किया और लूट का शिकार बनाया. यह चौंकाने वाली घटना मुंबई के जोगेश्वरी (पूर्व) के शंकरवाड़ी इलाके की है.

जोगेश्वरी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित पहली बार टेलीग्राम ऐप के माध्यम से एक आरोपी के संपर्क में आया था. कथित तौर पर आरोपी ने LGBTQ+ समुदाय के सदस्य के रूप में खुद को पेश करके और दोस्ताना बातचीत करके युवक का विश्वास हासिल किया.

पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़ित युवक की शिकायत पर मुंबई पुलिस की मेघवाड़ी पुलिस थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 309(6), 127(2), 115, 351(3), 352, 3(5) बीएनएस और आईटी एक्ट की धारा 66(E) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

ज्योति मल्होत्रा चार बार गई थी मुंबई, अलग-अलग जगहों पर बनाए वीडियो, अब आई ये बड़ी खबर

घटनास्थल और एटीएम में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों को जोगेश्वरी बांद्रा प्लॉट इलाके से गिरफ्तार किया.

100 से ज्यादा लोगों को किया ब्लैकमेल

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि गिरफ्तार आरोपी अब तक 100 से ज्यादा लोगों को ब्लैकमेल कर चुके हैं. इस गैंग में और भी सदस्य शामिल हैं या नहीं और इन्होंने और कितने लोगों को “ब्लैकमेल” के नाम पर ठगा है, इस बारे में मेघवाड़ी पुलिस आगे की जांच कर रही है.

विदेश में प्रतिनिधिमंडल भेजने पर कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे का बड़ा बयान, 'सवाल अब भी बरकरार है कि...'

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
'तानाशाही चरम पर', दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई से भड़के राज ठाकरे
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
संजय राउत का मोदी सरकार पर बड़ा दावा, 'मार्च-अप्रैल तक...', CJP प्रोटेस्ट पर क्या बोले?
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर मां की प्रतिक्रिया, 'मेरा बेटा देश के लिए...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget