एक्सप्लोरर

विदेश में प्रतिनिधिमंडल भेजने पर कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे का बड़ा बयान, 'सवाल अब भी बरकरार है कि...'

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस सांसद प्रणिती शिंदे ने कहा कि अब भी हमला करने वाले आतंकी फरार क्यों हैं? उसने 26 लोगों की हत्या की थी. इन आतंकियों को पकड़ा जाना चाहिए.

Praniti Shinde On Operation Sindoor: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के एक महीने पूरे हो चुके हैं. सरकार जहां इसके बाद उठाए गए कदमों को गिना रही है, वहीं विपक्ष ने सवाल पूछा है कि आखिर वो आतंकी कब पकड़े जाएंगे, जो हमले में शामिल थे.

कांग्रेस ने गुरुवार (22 अप्रैल) को फ्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरकार विदेशों में मार्केटिंग करने में व्यस्त है. कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे की बेटी प्रणिती शिंदे ने कहा, "विदेश में प्रतिनिधिमंडल भेजना ठीक है. यह एक पीआर स्टंट हो सकता है, लेकिन हमारे अपने देश के लोगों का क्या होगा, जिन्हें कुछ सवालों के जवाब चाहिए, जिनसे मोदी सरकार पूरी तरह भाग रही है. अब भी आतंकी फरार क्यों हैं? उसने 26 लोगों की हत्या की थी.''

आतंकियों को पकड़ा जाना चाहिए- प्रणिती शिंदे

उन्होंने कहा, ''अगर आप शहीद लोगों को श्रद्धांजलि देना चाहते हैं तो उन आतंकियों को पकड़ा जाना चाहिए. सरकार क्यों नहीं जवाब दे रही है. हम जवाब चाहते हैं. आतंकियों को पकड़ने में सरकार असफल रही है. अमेरिका ने सीजफायर का ऐलान क्यों किया. सरकार विदेशों में मार्केटिंग करने में व्यस्त है."

सोलापुर से सांसद शिंदे ने कहा, ''चिंताजनक बात ये भी है कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ऑपरेशन से पहले ही पाकिस्तान को सूचना दे दी कि हम हमला करने जा रहे हैं, ऐसे में, हमारे नरेंद्र मोदी से सवाल हैं: आखिर ऑपरेशन के द्वारा ऐसा क्यों किया गया? ऑपरेशन के दौरान संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को क्यों दी गई? इस खुलासे से भारत की सुरक्षा और रणनीतिक बढ़त को कितना नुकसान हुआ? ऐसी सूचना की वजह से हमारी एयरफ़ोर्स को कितना नुकसान हुआ? क्या ऐसा करके देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ समझौता किया गया?''

मोदी सरकार क्या छुपाना चाहती है?- कांग्रेस सांसद

प्रणिती शिंदे शिंदे ने कहा कि आज जब देश स्पष्टता, पारदर्शिता और निर्णायक नेतृत्व की मांग कर रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वदलीय बैठक में शामिल क्यों नहीं हो रहे हैं? कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्षरी राहुल गांधी लगातार पहलगाम हमले को लेकर एक विशेष सत्र की मांग कर रहे हैं. आखिर PM मोदी इससे क्यों भाग रहे हैं?

उन्होंने कहा, ''लोग 'ऑपरेशन सिंदूर' और पहलगाम आतंकी हमले के बारे में जानना चाहते हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी बताने को तैयार ही नहीं हैं. मोदी सरकार क्या छुपाना चाहती है? प्रधानमंत्री जवाबदेही से भाग नहीं सकते, जनता स्क्रिप्टेड भाषण नहीं बल्कि ईमानदार जवाब चाहती है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
मुंबई में 7 साल की मासूम से दरिंदगी, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने वॉशरूम में किया रेप
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'मुझे इस बात पर कोई हैरानी नहीं...', CM उमर अब्दुल्ला के आरोपों पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत और परिवार पर बहू ने दर्ज कराया केस, गंभीर आरोपों में दर्ज हुई FIR
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप
पूर्व सांसद विनायक राउत मामले में आधी रात गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा, FIR में तंत्र-मंत्र के आरोप

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget