एक्सप्लोरर

BJP विधायक Nitesh Rane की हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत अर्जी खारिज़, 27 जनवरी तक गिरफ्तारी पर रोक

इस मामले में नितेश राणें पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इसलिए नितेश ने पहले सिंधुदुर्ग में निचली अदालत और फिर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी की लेकिन नितेश राणें को राहत नही मिली.

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में शिवसेना कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला मामले में आरोपों में घिरे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे और बीजेपी विधायक नितेश राणे की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बॉम्बे हाई कोर्ट ने नितेश राणे की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है. नितेश राणे के वकील नितिन प्रधान ने बॉम्बे हाईकोर्ट में सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कही जिसके लिए अंतरिम राहत की याचिका की. बॉम्बे हाई कोर्ट ने 27 जनवरी तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है.

क्या है पूरा मामला 
नितेश राणे के खिलाफ मामला शिकायतकर्ता संतोष परब (44) से जुड़ा है, जिसने आरोप लगाया है कि पिछले साल 18 दिसंबर को जब वे कंकावली के नरवदे नाका से बाइक पर जा रहे थे, तो बिना नंबर प्लेट वाली इनोवा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. संतोष परब ने दावा किया कि उसके साथ मारपीट की गई और उसने सुना कि हमलावर कार में सवार किसी अन्य व्यक्ति से कहता है कि उन्हें भागने से पहले "गोत्या सावंत और नितेश राणे को बताना चाहिए".

सुप्रीम कोर्ट है आखिरी उम्मीद ? 
इस मामले में नितेश राणे पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है. इसलिए नितेश ने पहले सिंधुदुर्ग में निचली अदालत और फिर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी की लेकिन नितेश राणे को राहत नही मिली. नितेश की दलील रही है कि राजनैतिक द्वेष के चलते उनका नाम जोड़ा जा रहा है. अब नितेश को सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए अपील करनी होगी. कणकवली पुलिस कई दिनों से बीजेपी विधायक नितेश राणे को इस केस में ढूंढ रही है.

मुम्बई में नितेश राणे के घर सुरक्षा बढ़ी
खबर है कि सिंधुदुर्ग पुलिस घर पर नितेश राणे की तलाश में आ सकती है या कोई कार्यकर्ता पटाखे फोड़ सकता है. ऐसे में कानून व्यवस्था की स्थिति न बिगड़े इसलिए ऐहतियातन पुलिस सुरक्षा बढ़ाई गई है. पुलिस एसआरपीएफ की वैन और जुहू पुलिस के अधिकारी नितेश राणे के घर तैनात हैं. नारायण राणे आज अपने जुहू स्थित घर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले थे लेकिन उनके बेटे की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज किए जाने के बाद अब तक नारायण राणे की तरफ से कोई सूचना नही आई है.

ये भी पढ़ें:

IIT Mumbai: होस्टल की 7वीं मजिल से कूदकर छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Mumbai Corona Update: कोरोना संक्रमण को लेकर मुंबई वालों के लिए राहत की खबर, 13 दिन बाद इतने गिरे आंकड़े

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget