एक्सप्लोरर

मुंबई में भारी बारिश, निचले इलाकों में भरा पानी, अंधेरी सब-वे बंद, 29 जिलों में येलो अलर्ट

Mumbai Rains: महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में इस वक्त जोरदार बारिश हो रही है. राजधानी मुंबई में भी शाम के वक्त अचानक मौसम ने करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई.

Mumbai News: मुंबई और उसके आस-पा के इलाके में पिछले एक घंटे से भारी बारिश जारी है. मुंबई में वज्रपात के साथ ठाणे, कल्याण डोंबिवली, पश्चिमी उपनगर, कुर्ला में  बारिश हो रही है. अचानक हुई इस बारिश से आमजन परेशान हैं. बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा होना शुरू हो गया है. अंधेरी सबवे में पानी घुस गया है जिसे अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है.

महाराष्ट्र के 29 जिलों में कल यानी 11 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है.  मौसम विभाग की ओर से मुंबई के पूर्वी उपनगरों, नवी मुंबई और रायगढ़ जिलों में भी आगे वज्रपात के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है. मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले दो घंटे तक तूफानी हवाओं के साथ बारिश की बौछारें देखने को मिल सकती हैं.  

इन इलाकों में हो रही बारिश
 मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी, जोगेश्वरी, गोरेगांव मलाड, कांदिवली, बोरीवली, दहिसर, विलेपार्ले सांताक्रूज़, बांद्रा में इस समय भारी बारिश हो रही है. अगर ऐसी ही भारी बारिश कुछ समय तक जारी रही तो पश्चिमी उपनगरों के निचले इलाकों में पानी भरना शुरू हो जाएगा. भिवंडी शहर और तालुका में गरज और बिजली के साथ भारी बारिश हो रही है.

बारिश की वापसी से भिवंडी शहर और तालुका में गरज और बिजली के साथ बारिश और तूफानी हवाएं चलीं  शाम होते-होते झमाझम बारिश लौट आई, हालांकि यह बारिश लोगों को गर्मी से भी राहत देती दिख रही है. 

बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश का दौर जारी
वर्षा से जुड़े वीडियो सामने आए हैं जिसमें मुंबई के एलिफिंस्टन रोड पर पानी भर गया है और लोगों को उसी पानी से  गुजरना पड़ रहा है. वडाला इलाके में भी झमाझमा बारिश हो रही है और बिजली भी चमक रही है. चुनाभट्टी इलाके का भी वीडियो आया है जहां बिजली की चमक के साथ बारिश हो रही है. इस बारिश में सबसे ज्यादा दिक्कत दोपहिया वाहन चालकों को हो रहा है.

ठाणे के कल्याण में फायरिंग या मिसफायरिंग? बिल्डर को लगी गोली, बेटा भी जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस
नासिक आ रहे राज ठाकरे, मनसे कार्यकर्ताओं को देंगे यह संदेश, कुंभ पर भी फोकस
तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
तेज अवाज में गाने बजाना बना मौत की वजह, पिता और 14 साल के बेटे की हत्या
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
मुंबई पर आतंकी हमले की चेतावनी वाली पोस्ट से हड़कंप, जांच शुरू
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?
शिवसेना पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, संजय राउत क्या बोले?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
रसड़ा से उमाशंकर सिंह के बेटे को टिकट देंगी बसपा चीफ मायावती? खुद साफ की तस्वीर
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
सुप्रीम कोर्ट से आसाराम बापू को झटका, नहीं मिली अंतरिम जमानत
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget