एक्सप्लोरर

मुंबई: गोरेगांव में 23वीं मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, सोसाइटी में ये 10 महीने में तीसरी घटना

Mumbai News: मुंबई के गोरेगांव में एक 17 वर्षीय छात्रा की 23वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई. यह उसी सोसाइटी में चौथी ऐसी घटना है, जहां विद्यार्थियों की गिरने से मौत हुई है.

मुंबई के गोरेगांव (ईस्ट) में स्थित एक सोसाइटी की 23वीं मंजिल से गिरकर एक 17 साल की स्टूडेंट की मौत हो गई, यह घटना गुरुवार की है. हैरान करने वाली बात है कि इसी सोसाइटी में यह चौथी घटना है जब किसी विद्यार्थी की इमारत से गिरने से मौत हुई है.

आरे पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र पाटिल ने बताया कि इस घटना से पहले भी 3 बच्चों की इमारत से गिरने की वजह से मौत हो गई थी. जांच में आता चला था कि वे सभी किसी न किसी वजह से डिप्रेशन में थे जिसके चलते वे इमारत से कूद गए.

छलांग लगाई थी या गलती से गिरी थी?

पाटिल ने आगे बताया कि इस घटना में अब तक ऐसा सामने नहीं आया है की बच्ची ने इमारत से छलांग लगाई थी या गलती से गिरी थी. जांच के दौरान हमे लड़की के पास एक पेंसिल मिली थी और यह भी संज्ञान में आया कि लड़की अपने बेडरूम विंडो पर कुछ लिख रही थी.

सभी पीड़ितों की उम्र 16 से 22 साल के बीच रही

पाटिल ने आशंका जताई कि हो सकता है लड़की गलती से गिरी हो और कहा कि हम हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं. पाटिल ने यह भी बताया कि सोसाइटी में पिछले 10 महीनों में 3 बच्चों ने छलांग लगा कि थी जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई थी. सभी पीड़ितों की उम्र 16 से 22 साल के बीच रही है.

पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने घर के बेडरूम से गिरी. फ्लैट 23वीं मंजिल पर था और बिल्डिंग में कुल 54 मंज़िलें हैं. लड़की क्लास 11 की स्टूडेंट थी और इकलौती संतान थी. उसके पिता बिल्डर हैं.

तुरंत जाया गया नजदीकी अस्पताल

लड़की लंदन पढ़ाई के लिए जाने वाली थी. घटना के वक्त उसके माता-पिता घर पर ही थे, लेकिन अपने कमरे में थे. दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लड़की इमारत से नीचे गिर गई. जिसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने पंचनामा किया और पिता का बयान दर्ज किया. फिलहाल पुलिस ने मामला एक्सीडेंटल डेथ के तौर पर दर्ज किया है, लेकिन हर एंगल से जांच जारी है.

पाटिल ने आगे बताया कि वे और एक्सपर्ट्स अब इस इमारत में रहने वाले सभी बच्चों और उनके परिजनों से मिलेंगे. बच्चों में होने वाली समस्या समझ कर उन्हें अगर काउंसलिंग की आवश्यकता है तो वो भी किया जाएगा ताकि भविष्य में ऐसा कदम कोई बच्चा न उठाये.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
इस राज्य में अब खाने का तेल खुले में नहीं बिकेगा, लगा बैन
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
अभिजीत दीपके भड़के, महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget