एक्सप्लोरर

आखिरी दिन मुंबई में इतने हजार मूर्तियों का विसर्जन, सुरक्षा का रहा ऐसा इंतजाम

Ganpati Visarjan 2024: मुंबई में 7500 से ज़्यादा गणेश-गौरी मूर्तियां विसर्जित की गईं. बृहन्मुंबई महानगरपालिका के मुताबिक किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई.

Mumbai Ganpati Visarjan 2024: मुंबई में भगवान गणेश और देवी गौरी की 7,500 से अधिक मूर्तियों का मंगलवार शाम तक विसर्जन किया गया. शहर और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों में भक्तों ने अपने गजानंद देवता को विदाई दी. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि विसर्जन के दौरान कहीं भी किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है.

शाम छह बजे तक शहर में समुद्र, झीलों और कृत्रिम तालाबों में विसर्जित की गई मूर्तियों में से 7,227 घरेलू गणपति, 300 सार्वजनिक मंडलों की और लगभग 50 देवी गौरी की मूर्तियां थीं. इनमें से 2,880 मूर्तियों को कृत्रिम तालाबों में विसर्जित किया गया.

मध्य मुंबई के प्रसिद्ध सार्वजनिक गणेश प्रतिमा ‘लालबागचा राजा’ का विसर्जन जुलूस गिरगांव चौपाटी या समुद्र तट की ओर जाते हुए शाम करीब 6.30 बजे चिंचपोकली पहुंचा. बस सेवा बेस्ट ने विसर्जन जुलूस के कारण कई मार्गों पर बसों का मार्ग परिवर्तित किया है.

24,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को किया गया है तैनात 
अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए देर रात विशेष ट्रेनें चलाएंगे. सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए सड़कों पर 24,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है. हजारों घरेलू और सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन शहर भर में 204 कृत्रिम तालाबों के साथ-साथ गिरगांव, दादर, जुहू, मार्वे और अक्सा समुद्र तटों जैसे 69 प्राकृतिक जलाशयों में किया जाएगा.

बनाए गए 71 कंट्रोल रूम स्थापित
बीएमसी ने कहा कि उसने शोभा यात्रा प्रबंधन के लिए 12 हजार से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया है और 71 कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं. इसने सुरक्षा उपाय के तौर पर शहर के समुद्र तटों पर 761 ‘लाइफगार्ड’ और 48 ‘स्पीड बोट’ तैनात की हैं. इस दौरान नागरिकों को गहरे समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है. सरकार ने समुद्र में मूर्ति विसर्जन करते समय नागरिकों को ब्लू बटन जेलीफिश और स्टिंगरेज़ के बारे में भी आगाह किया है.

निगरानी के लिए ड्रोन का भी कर रही है इस्तेमाल 
पुलिस गिरगांव, दादर, बांद्रा, जुहू वर्सोवा और मध द्वीप के समुद्र तटों और पवई झील जैसे प्रमुख विसर्जन स्थलों पर निगरानी के लिए ड्रोन का भी इस्तेमाल कर रही है. वे 8,000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी निगरानी करेंगे. अधिकारियों ने बताया कि राज्य रिजर्व पुलिस बल, त्वरित प्रतिक्रिया दल, दंगा नियंत्रण पुलिस, होमगार्ड और महाराष्ट्र सुरक्षा बल को भी इसमें शामिल किया गया है.

उनके मुताबिक, 2,500 से अधिक यातायात पुलिसकर्मी शहर भर में वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित कर रहे हैं. कुछ सड़कें यातायात के लिए बंद कर दी गई हैं. कुशल समन्वय के लिए, विभिन्न प्रशासनिक प्रभागों में 192 .कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं तथा प्रमुख क्षेत्रों की निगरानी के लिए 66 अवलोकन टावर स्थापित किए गए हैं.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव में इस नेता की वजह से NDA को नुकसान, रामदास अठावले का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
'...तो घोषणापत्र में क्यों किया शामिल', आर्टिकल 370 को लेकर उमर अब्दुल्ला सरकार पर बरसीं महबूबा मुफ्ती
Embed widget