एक्सप्लोरर

Mumbai Ganesh Utsav 2022: गणेश विसर्जन के लिए मुंबई पुलिस की खास तैयारियां, बप्पा की सुरक्षा में तैनात होंगे 40 हजार पुलिसकर्मी

Mumbai News: मुंबई में आज यानि शुक्रवार को होने वाले गणेश उत्सव के लिए शहर में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है. इस दौरान 40, 000 पुलिसकर्मी शहर में तैनात होंगे.

Ganesh Utsav 2022: महाराष्ट्र (Maharashtra) का मुंबई (Mumbai) शहर इस वक्त गणेश उत्सव के रंग में रगां हुआ नजर आ रहा है. वहीं शहर पुलिस में शुक्रवार को होने वाले भव्य गणेशोत्सव (Ganesh Utsav 2022) के लिए पुलिस ने कमर कस ली है. शहर भर में बंदोबस्त और कानून-व्यवस्था की निगरानी के लिए 40,000 पुलिस कर्मी तैनात होंगे. इसके साथ ही शहर के सभी महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर सुरक्षा की समीक्षा की गई है और उन्हें पर्याप्त जनशक्ति प्रदान की गई है. इस मौके पर सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं.

अधिकारी के साथ 15 हजार पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बंदोबस्त के लिए अलग-अलग जगहों पर करीब 3,200 अधिकारी और 15,500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे. इसके अलावा, स्थानीय पुलिस थानों के कर्मी इलाकों में गश्त करेंगे. बंदोबस्त में एसआरपीएफ की आठ कंपनियां, रैपिड एक्शन फोर्स की एक कंपनी और फोर्स वन की एक-एक कंपनी शामिल होगी, जबकि इसमें 750 होमगार्ड भी शामिल किए गए हैं. इसके साथ ही 250 प्रशिक्षु भी पुलिस और नागरिकों की मदद कर रहे हैं. क्विक रिस्पांस टीम के कमांडो, डॉग स्क्वायड भी बंदोबस्त का हिस्सा होंगे.

Ganpati Visarjan 2022 Live: अनंत चतुर्दशी आज, धूमधाम से किया जाएगा गणपति का विसर्जन, पुलिस ने जारी की एडवायजरी

सुरक्षा के लिए होगा ड्रोन का यूज

गिरगांव चौपाटी पर पुलिस नौ वाच टावरों से बंदोबस्त करेगी. जबकि निगरानी के लिए पुलिस और बीएमसी द्वारा एक-एक ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा. पुलिस के साथ एक गैस दस्ता भी होगा, जो लेजर गन लेकर चलता है. पुलिस कर्मी 60 वॉकी-टॉकी से लैस होंगे, 15 दूरबीन और आठ सीसीटीवी वैन दो हिप्पो क्रेन के अलावा अलग-अलग स्थानों पर होंगी.

बताते चलें कि गणेश उत्सव का त्योहार 31 अगस्त गणेश चतुर्थी के साथ शुरू हुआ था. इसमें सभी लोग बप्पा को अपने घर स्थापित में लाकर स्थापित करते हैं और फिर 10 दिनों तक उनकी सच्चे मन से पूजा-अर्चना करते हैं. इसके बाद 10वें दिन अनंत चतुर्थी के दिन उनका विसर्जन किया जाता है. बप्पा को विदाई देते वक्त हर किसी की आंखे नम नजर आती है.  

Mumbai News: मुंबई में याकूब मेमन की कब्र पर सियासत गरमाई, बीजेपी के आरोपों पर शिवसेना ने दिया यह जवाब

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम
'जब बीकानेर हाउस ने...', रेहान वाड्रा मामले पर बोले शिवसेना नेता संजय निरुपम
अमिताभ बच्चन को मिली धमकी के पीछे विदेश का कनेक्शन? नॉर्वे से भेजा गया था मेल
अमिताभ बच्चन को मिली धमकी के पीछे विदेश का कनेक्शन? नॉर्वे से भेजा गया था मेल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स को मिल रही थी पुलिस की इनफार्मेशन!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा, शूटर्स को मिल रही थी पुलिस की इनफार्मेशन!
मुंबई ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को दबोचा
मुंबई ATS को मिली बड़ी कामयाबी, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को दबोचा

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
फारूक अब्दुल्ला का विवादित बयान, 'दिल्ली से इंसाफ की उम्मीद नहीं, PAK हमें बचा रहा'
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
कीपैड फोन में डिजिटल पेमेंट की एंट्री, Itel 2165C में PhonePe सपोर्ट
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
प्रदर्शन के बीच जामिया का बड़ा फैसला, सभी कोर्स की पढ़ाई होगी ऑनलाइन 
Embed widget