एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई में याकूब मेमन की कब्र पर सियासत गरमाई, बीजेपी के आरोपों पर शिवसेना ने दिया यह जवाब

Maharashtra News: बीएमसी की पूर्व मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडणेकर ने कहा कि कब्र की सजावट के लिए ना बीएमसी ने एक पैसा दिया और ना ही बीएमसी की ओर से या राज्य सरकार की ओर से इसके लिए कोई मदद की गई.

Yakub Memon Grave: मुंबई हमलों के दोषी याकूब मेमन (Yakoob Memon) की कब्र को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है. बीजेपी (BJP) ने आरोप लगाया था कि शिवसेना (Shivsena) के नेतृत्व वाली सरकार में इस याकूब मेमन की कब्र को सजाया-संवारा गया था.पार्टी ने इसके लिए उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray), शरद पवार (Sharad Pawar) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) से महाराष्ट्र (Maharashtra) की जनता से माफी मांगने को कहा था. इस बीच मामला बढ़ता देख मुंबई पुलिस कब्र के आसपास लगी लाइटों को उखाड़ दिया है.अब शिव सेना ने कहा है कि महाराष्ट्र सरकार को याकूब की कब्र को सजाने-संवारने का काम बंद करना चाहिए. 

शिवसेना का पलटवार

बीजेपी के आरोपों पर शिवसेना ने पलटवार किया है. बीएमसी की पूर्व मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि कब्र की सजावट के लिए ना बीएमसी ने एक पैसा दिया और ना ही बीएमसी की ओर से या राज्य सरकार की ओर से इसके लिए कोई मदद की गई.याकूब की कब्र का शिवसेना या बीएमसी या महाविकास आघाड़ी सरकार से माचिस की तीली बराबर भी कोई संबंध नहीं है.मुंबई महानगरपालिका के चुनाव को करीब पाकर शेलार और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले मुंबई की जनता के बीच गलतफहमियां पैदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हिंदू जनता उद्धव ठाकरे के साथ थी और उनके साथ ही रहेगी.

बीजेपी का आरोप

इससे पहले बीजेपी नेता राम कदम ने एक ट्वीट में कहा था, ''पाकिस्तान के इशारे पर 1993 के बॉम्बे बम धमाकों को अंजाम देने वाले आतंकवादी याकूब मेमन की कब्र उद्धव ठाकरे के CM होने पर मजार में बदल गई. क्या यही है मुंबई के लिए उनका प्यार, देशभक्ति? शरद पवार, राहुल गांधी और उन्हें मुंबई की जनता से माफी मांगनी चाहिए.''

वहीं मुंबई बीजेपी के अध्यक्ष आशीष शेलार ने कहा कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना कल तक दाऊद समर्थक थी आज वो दाऊद प्रचारक बनी है. याकूब मेमन की फांसी का विरोध करने वाली कांग्रेस पार्टी को शिवसेना ने साथ लिया है.उन्होंने सवाल उठाया कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कब्र को जब मजार बनाया जा रहा था तब क्यूं कार्रवाई नहीं की. क्या उद्धव ठाकरे पर टुकड़े-टुकड़े गैंग का दबाव था?

कांग्रेस ने बीजेपी पर ही उठाए सवाल

बीजेपी के आरोपों पर कांग्रेस प्रवक्ता अतुल लोंढे ने उस पर ही सवाल खड़े कर दिए. उन्होंने कहा कि जब अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन को मारा था, तब उसे इसीलिए समंदर में गाड़ा था,ताकि उसकी कब्र को मजार बनाकर उनके समर्थक उसका जज्बाती इस्तेमाल ना कर सकें.बीजेपी ने याकूब मेमन को जब फांसी दी तो उसके शव को परिवार वाले को क्यों सौंप दिया. बीजेपी ने अगर याकूब की डेड बॉडी रिश्तेदारों को नहीं सौंपी होती तो कब्र ही नहीं बनती, फिर इसकी सजावट का मुद्दा ही आज खड़ा नहीं होता.

वहीं विधान परिषद में शिव सेना के नेता अंबादास दानवे ने एक ट्वीट में लिखा, ''बताया गया है कि मुंबई और मुंबईकरों को तबाह करने की साजिश रचने वाले याकूब मेमन की कब्र को संवारने का काम चल रहा है. सरकार को तुरंत इस काम को बंद कर इस काम की जांच करनी चाहिए, यह भी सामने आना चाहिए कि यह हिम्मत किसने की है.''

ये भी पढ़ें

हाजी अली दरगाह में लगेगा दुनिया का सबसे ऊंचा पोल जिस पर फहराएगा तिरंगा, पीएम मोदी को भेजा जाएगा निमंत्रण

गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई दौरे के वक्त सुरक्षा में सेंध! आंध्र प्रदेश के सांसद का PA बताकर घंटों आसपास घूमता रहा शख्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के प्रदर्शन पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान, 'यह आंदोलन अचानक नहीं हुआ, राहुल गांधी...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
CJP के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे उद्धव ठाकरे, 'एक इस्तीफे से काम नहीं चलेगा, जब तक...'
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
केतन अग्रवाल हत्याकांड में खुलासा, सिया और चेतन ने 31 मई से पहले ही रच ली थी साजिश
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन
उद्धव ठाकरे कल आएंगे दिल्ली, जंतर-मंतर आकर करेंगे छात्रों के प्रोटेस्ट का समर्थन

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget