एक्सप्लोरर

मुंबई गैस पाइपलाइन में लीकेज से लगी भीषण आग, कार-रिक्शा और बाइक जलकर राख, 3 घायल

Mumbai Fire News: मुंबई के मरोल इलाके में गैस पाइपलाइन में आग (Fire) लगने से एक कार, रिक्शा और बाइक जलकर राख हो गई. 3 लोग घायल हुए हैं. घायलों को नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया.

Mumbai Fire News: Today: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के मरोल इलाके में गैस पाइपलाइन में लीकेज के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है. गैस पाइपलाइन में आग लगने से एक कार, रिक्शा और बाइक जलकर राख हो गई. इस घटना में 3 लोग घायल हुए हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. 

मुंबई फायर विभाग के एडीएफओ एसके सावंत ने इस घटना को लेकर बताया, "हमें रात करीब 12:30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी. घटना उस जगह हुई जहां बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) का काम चल रहा था. हमें पहली सूचना मिली है कि आग की चपेट में आने से 3 लोग झुलस गए हैं. उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है."

घटना के समय करीब साढ़े 12 बजे शेरे पंजाब जंक्शन के पास सड़क का काम चल रहा था, तभी जेसीबी की चपेट में आने से बड़ी गैस पाइपलाइन फट गई. गैस पाइपलाइन फटने से भीषण आग लग गई, इसी आग की चपेट में वहां से गुजर रही तीन कारों में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और आधे घंटे के अंदर आग पर काबू पा लिया.

फिलहाल, एमआईडीसी पुलिस सड़ककर्मी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है. आग की इस घटना में अरविंद कुमार कैथल (21) 30 से 40 प्रतिशत बर्न इंज्यूरी, अमन हरिशंकर सरोज (22) 40 से 50 प्रतिशत बर्न इंज्यूरी
और सुरेश कैलास गुप्ता (52) ऑटोरिक्शा ड्राइवर इस घटना में 20 प्रतिशत तक जल गए.

आग लगने की वजह क्या है?

एडीएफओ एसके सावंत के मुताबिक घटना की जगह पर बीएमसी का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य दौरान पीएनजी गैस पाइपलाइन डैमेज होने के बाद गैस लीकेज की घटना सामने आई और अचानक आग लग गई. इस घटना में मौके पर मौजूद कार, रिक्शा और बाइक जलकर राख हो गई. 

1 साल पहले जुहू इलाके में लगी थी आग 

मुंबई के जुहू इलाके में मई 2024 में भी गैस पाइपलाइन में रिसाव होने से कई दुकानों में आग लग गई. यह घटना जुहू ओशनस बिल्डिंग के पास घटी थी. एमजीएल स्टाफ ने गैस का रिसाव रोका और आग बुझाई. इस घटना में 4 लोग घायल हुए थे. उस समय फायर विभाग के अधिकारी ने बताया था कि महानगर गैस लिमिटेड की गैस पाइपलाइन में रिसाव के कारण आग लगी थी. एमजीएल के कर्मचारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर गैस रिसाव को बंद किया.

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र की लाडली बहनों के खाते में अब आएंगे ज्यादा पैसे! डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कर दिया दावा

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार छात्रों पर दर्ज मामले लेगी वापस
NEET पेपर प्रोटेस्ट: महाराष्ट्र सरकार ने दी मामले वापस लेने की मंजूरी
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: मुख्य साजिशकर्ता को मुंबई क्यों नहीं ला पा रही पुलिस? कोर्ट को बताई वजह
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
बेटिकट यात्रियों पर रेलवे का तगड़ा एक्शन, वसूला 121.31 करोड़ रुपये जुर्माना
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन
मुंबई-ठाणे यात्रियों के लिए खुशखबरी, जल्द शुरू होंगी ये दो नई मेट्रो लाइन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
'असल शुद्धिकरण उत्तराखंड का होना चाहिए', खरगे के 'अपमान' पर भड़कीं कुमारी सैलजा
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
गॉल टेस्ट में बनेंगे 700 रन? श्रीलंकाई कप्तान ने पिच को लेकर खोला बड़ा राज
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', जेपी नड्डा ने कहा- जांच कराएंगे
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
दिल्ली की मंडी में आज क्या रहेगा सोयाबीन का भाव? जान लें ताजा अपडेट
Fish Without Onion And Garlic: बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
बगैर लहसुन प्याज कैसे बनाएं मछली? इस रेसिपी से आएगा वही स्वाद
Embed widget