एक्सप्लोरर

न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में EOW को मिली तीसरी सफलता, पूर्व CEO को किया गिरफ्तार

New India Co operative Bank Scam Case: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक 122 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीसरी सफलता मिली है. ईओडब्ल्यू ने बैंक के पूर्व सीईओ को गिरफ्तार कर लिया.

Maharashtra News: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में कार्रवाई का सिलसिला जारी है. मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू)  को तीसरी सफलता मिली है. ईओडब्ल्यू की टीम ने न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व सीईओ अभिनय भोअन को गिरफ्तार किया है. 45 वर्षीय अभिनय भोअन 2019 में बैंक के सीईओ बनाए गए थे. अभिनय भोअन से पहले दामयंती सालुंखे सीईओ पद पर थीं. दामयंती सालुंखे के कार्यकारी निदेशक बनने के बाद अभिमन्यु को प्रमोशन मिला. अभिनय भोअन न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक से 2008 से जुड़े थे.

सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि वॉल्ट से पैसे चोरी होने की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने कुछ नहीं किया. सितंबर 2024 में अभिनय भोअन के सीईओ रहते बैंक ने एक्सटेंशन की आरबीआई से अनुमति मांगी थी. आरबीआई ने एक्सटेंशन की अनुमति देने से इंकार कर दिया था. 6 फरवरी 2025 को न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक प्रबंधन ने अभिनय भोअन को छुट्टी पर रहते सीईओ पद से हटाने जाने की जानकारी दी. मंगलवार को ईओडब्ल्यू ने अभिनय भोअन से पूछताछ की थी. गुरुवार को भी पूछताछ का सिलसिला चला.

न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक घोटाला मामला

आखिरकार रात 11 बजे ईओडब्ल्यू ने अभिनय भोअन को गिरफ्तार करने की पुष्टि की. अदालत में पेशी के बाद अभिनय भोअन को 28 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. पहले से गिरफ्तार आरोपी हितेश मेहता और धर्मेश पौन की भी हिरासत 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है. अभिनय भोअन की भूमिका प्रारंभिक जांच में नगदी गायब होने से जुड़ी बताई गई है. सूत्रों ने बताया कि अभिनय भोअन हितेश मेहता के पर्यवेक्षी अधिकारी थे.

पूछताछ के बाद देर रात पूर्व CEO गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू ने ऑडिटर अभिजीत देशमुख को कल भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था. 2019 से विभिन्न अवसरों पर 1.5 करोड़ रुपये तक की कैश चोरी की जा रही थी. कुछ मामलों में हितेश मेहता ने खुद वॉल्ट से नकदी निकाली और कुछ अवसरों पर उन्होंने अन्य कर्मचारियों से वॉल्ट से कैश लाने के लिए कहा. हर साल ऑडिट के दौरान वॉल्ट से गायब नकदी की राशि में इजाफा हो रहा था. 2017 में बैंक की मुख्य शाखा में कैश रिटेंशन लिमिट 20 करोड़ रुपये थी. तब से लिमिट नहीं बढ़ाई गई, लेकिन कैश में बढ़ोतरी होती रही. अंत में पाया गया कि 133 करोड़ रुपये का कैश था. 

ये भी पढ़ें-Delhi Politics: दिल्ली की CM बनीं रेखा गुप्ता तो अन्ना हजारे बोले, 'मुझे बहुत...'

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget