एक्सप्लोरर

Delhi Politics: दिल्ली की CM बनीं रेखा गुप्ता तो अन्ना हजारे बोले, 'मुझे बहुत...'

Anna Hazare News: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि हमारा आचार और विचार शुद्ध होना, जीवन निष्कलंक और त्याग जरूरी है, तभी कोई समाज और देश के लिए अच्छा काम कर सकता है.

Anna Hazare On Delhi CM Rekha Gupta: सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने रेखा गुप्ता के दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताई है और उन्हें शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज भी कसा है. 

महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में मीडिया से बातचीत में अन्ना हजारे ने कहा, ''रेखा गुप्ता जी, जिन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है. मुझे बहुत प्रसन्नता हुई कि एक महिला दिल्ली की मुख्यमंत्री बनी हैं. यह बहुत खुशी का क्षण है. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.''

अन्ना हजारे का अरविंद केजरीवाल पर तंज?

अन्ना हजारे ने बिना नाम लिए अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, ''मुख्यमंत्री के तौर पर पहले उन्होंने एक साल, दो साल, तीन साल तक काम अच्छा किया. लेकिन उन्हें पैसे की लालच लग गई. शराब की भट्ठी, शराब की दुकान, इसके लिए लाइसेंस देना और पैसा, ये दिमाग में घुसा.''

जीवन निष्कलंक होना जरूरी- अन्ना हजारे

सामाजिक कार्यकर्ता ने आगे कहा, ''हमारा आचार और विचार शुद्ध होना, जीवन निष्कलंक होना, जीवन में त्याग होना, अपमान पीने की शक्ति होना जरूरी है, तभी कोई समाज और देश के लिए अच्छा काम कर सकता है. उसने ये एक गलती की और उसके कारण उसको जाना पड़ा.''

'अरविंद केजरीवाल शराब और पैसे में उलझ गए'

इससे पहले 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजों के दिन भी अन्ना हजारे ने प्रतिक्रिया दी थी. इस दौरान भी उन्होंने कहा था, ''अरविंद केजरीवाल शराब के चलते बदनाम हुए और उन्होंने दिल्ली की जनता का विश्वास खो दिया. मैं लंबे समय से कह रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, विचार अच्छे होने चाहिए और उसकी छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए लेकिन, उन्हें यह समझ में नहीं आया. वे शराब और पैसे में उलझ गए.''

बता दें कि रेखा गुप्ता को गुरुवार (20 फरवरी) को उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने रामलीला मैदान में आयोजित भव्य समारोह में पद की शपथ दिलाई. दिल्ली सरकार के नए मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी शपथ ली. 

ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा जारी रहेगी या होगी बंद? दिल्ली सरकार ने साफ की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
पुणे के सिंहगढ़ किले में कपड़ों को लेकर विवाद, पर्यटकों में मारपीट
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
सर्जियो गोर ने की CM फडणवीस की तारीफ तो अमृता बोलीं, 'देश की...'
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget