एक्सप्लोरर

Mumbai Strike: मुंबई में जनता को लगा बिजलीकर्मियों के विरोध प्रदर्शन का 'शॉक', इन इलाकों में गुल है बिजली

Mumbai News: मुंबई में बिजली कर्मचारी निजीकरण का विरोध कर रहे हैं. बिजली कर्मचारियों की अनियंत्रित हड़ताल के कारण कई इलाकों में लोग बिजली नहीं आने से परेशानियों का सामना कर रहे हैं.

Mumbai: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बिजली कर्मचारियों ने मोर्चा खोल दिया है. कहा जा रहा है कि महाराष्ट्र महावितरण को अडानी ग्रुप अधिग्रहण कर सकता है. केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ महाराष्ट्र के विभिन जगहों पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. महाराष्ट्र में बिजली कर्मचारियों की अनियंत्रित हड़ताल के कारण इन शहरों के कुछ हिस्सों में लोग बिजली नहीं आने से परेशानियों का सामना कर रहे हैं. चंद्रपुर, सोलापुर, पुणे, बुलढाणा, अहमदनगर, नागपुर, वाशिम, अकोला, रत्नागिरी और सतारा में लोग बिजली गुल की समस्या का सामना कर रहे हैं.

जनता को हो सकती है परेशानी
बिजली कर्मचारियों के ड्यूटी पर न होने से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. अडानी पावर कंपनी ने महाराष्ट्र के विभिन्न महावितरण के अधिकार क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों में समानांतर लाइसेंस के लिए महाराष्ट्र विद्युत नियामक आयोग को आवेदन दिया है. संगठनों का आरोप है की जल्द ही अडानी ग्रुप इसका भी अधिग्रहण कर सकती है.

निजीकरण नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
इस पर महावितरण के बिजली उपभोक्ताओं, महावितरण के हजारों कार्यकर्ताओं, ट्रेड यूनियनों और जनप्रतिनिधियों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है और केंद्र सरकार की निजीकरण नीति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का फैसला लिया है. बिजली कंपनी के कर्मचारियों की मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बैठक बुलाई है. बता दें, विद्युत यूनियन ने निजीकरण के विरोध में बुधवार से 72 घंटे की हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है. 30 से अधिक यूनियन सरकारी विद्युत कंपनियों के निजीकरण के प्रयास को विफल करने के लिए एकसाथ आये हैं.

कर्मचारियों ने सरकार पर अप्रत्यक्ष रूप से बिजली वितरण क्षेत्र में निजीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है और अनुबंध के आधार पर काम करने वालों के लिए स्थायी नौकरी की मांग की है. बिजली आउटेज से बचने के लिए, ऊर्जा विभाग ने अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने के लिए कहा है और शिकायतों के समाधान के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है.

ये भी पढ़ें: Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने रेप के आरोपी पर दर्ज FIR और चार्जशीट की रद्द, चाकू की नोंक पर दुष्कर्म का था आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर करण भूषण का हमला, बोले- नौटंकी करने...
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
Kitchen Tips: सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
सब्जी में ग्रेवी ज्यादा पतली हो गई, कैसे करें गाढ़ी?
Snake Viral Video:सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
सांप के सामने रख दिया गया आईना, रिएक्शन देखकर दहल जाएगा दिल
Embed widget