एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, कार्गो कॉम्प्लेक्स से 36 किलो सोना सहित 20 लाख नगद जब्त

Maharashtra News: डीआरआई को तस्करी का सोना लाने और उसके बंटवारे में शामिल एक गिरोह के बारे में पता चला था. इस मामले में परिसर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया.

Directorate of Revenue Intelligence: राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उपनगरीय अंधेरी में एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स से 20 लाख रुपये की नकदी के साथ 21 करोड़ रुपये की कीमत के 36 किलोग्राम तस्करी का सोना जब्त किया. इस मामले में परिसर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर डीआरआई अधिकारियों ने सोमवार को एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स मुंबई सीमा शुल्क में तलाशी ली और जांच के विभिन्न चरणों में तस्करी का सोना बरामद किया. एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, कार्गो की मात्रा, कार्गो के मूल्य, फाइल किए गए दस्तावेजों और एकत्रित राजस्व के मामले में यह भारत का सबसे बड़ा कॉम्प्लेक्स है.

36 किलोग्राम सोना जब्त किया

अधिकारी ने बताया कि सोने की तस्करी के मामलों की जांच के दौरान डीआरआई को तस्करी का सोना लाने और उसके बंटवारे में शामिल एक गिरोह के बारे में पता चला था. इन कीमती सामान का भुगतान हवाला चैनल के माध्यम से किया जाता था. उन्होंने ने बताया कि डीआरआई ने गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए कुछ विदेशी नागरिकों और संदिग्ध भारतीयों की यात्रा गतिविधि पर निगरानी रखी. अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने जांच के विभिन्न चरणों में 36 किलोग्राम सोना जब्त किया, जिसकी कीमत 21 करोड़ रुपये आंकी गई. परिसर के प्रभारी के पास से 20 लाख रुपये की नकदी बरामद की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

अधिकारी के अनुसार आरोपी ने बताया कि उसने अलग-अलग व्यक्तियों से सोना खरीदा था, जिनमें से कुछ विदेशी नागरिक थे. आरोपी ने बताया कि कैप्सूल के रूप में, यात्रा बैग में, कपड़ों की तहों और मशीनों के साथ ही शरीर में छुपाकर सोने की तस्करी की जाती है. उन्होंने कहा कि आगे की जांच से पता चला कि सोने को विभिन्न स्वदेशी तस्करों को वितरित किया गया था, जिनके तस्करों के गिरोह का हिस्सा होने का संदेह है. अधिकारी ने बताया कि आरोपी को सीमा शुल्क अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया और आगे की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः

Maharashtra News: नासिक, अहमदनगर के डीएम, एसपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, बच्चों की बिक्री से जुड़ा है मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
रांची आंदोलन के बीच छात्र नेता का आरोप, कहा- गेम खेल रही सरकार
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
PM Fasal Bima Yojana : किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
किन किसानों को नहीं मिलता फसल बीमा योजना का लाभ, जान लें नियम?
Kalyani M4 Indian Army: इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
इसके आगे डिफेंडर भी बच्चा... कितनी दमदार है Indian Army की Kalyani M4?
Embed widget