एक्सप्लोरर

2041 तक मुंबई में रोजाना इतने गुना बढ़ जाएगी पानी की मांग, जानिए BMC ने बनाई क्या योजना?

Mumbai News: बीएमसी ने बताया कि मुंबई में 2041 तक पीने के पानी की दैनिक मांग में डेढ़ गुना बढ़ोतरी होने का अनुमान है. जो 4,463 मिलियन लीटर से बढ़कर 6,900 मिलियन लीटर हो जाएगी.

Maharashtra News: मुंबई नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि साल 2041 तक पीने के पानी की दैनिक मांग में 1.5 गुना बढ़ोतरी होने का अनुमान है. जो मौजूदा समय में 4,463 मिलियन लीटर से बढ़कर 6,900 मिलियन लीटर हो जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल मौजूदा समय में ही पानी की मांग पूरी नहीं हो पा रही है. 

मौजूदा समय में 3,950 मिलियन लीटर प्रति दिन (एमएलडी) पानी सात झीलों से आ रहा है. जिसमें 48% भाटसा झील से, 16% अपर वैतरणा झील से, 12% मिडिल वैतरणा झील से, 11% मोदक सागर झील से, 10% तानसा झील  से और बाकी संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित तुलसी और विहार झील से रहा है.

BMC तीन नए बांध परियोजना पर कर रही है काम
वहीं, बीएमसी अब तीन और बांध बनाकर पानी की कमी को पूरा करने की कोशिश कर रही है. इसमें गरगई बांध 440 एमएलडी, पिंजल बांध 865 एमएलडी और दमनगंगा बांध 1,586 एमएलडी पानी की आपूर्ति करेगा. इसके अलावा, बीएमसी ने पानी की कमी को पूरा करने के लिए मनोरी गांव में 200 एमएलडी क्षमता का एक विलवणीकरण संयंत्र (Desalination Plant) बनाने की योजना बनाई है, जिसे 400 एमएलडी तक बढ़ाया जा सकता है.

हालांकि, इस योजना का काम बहुत धीरे चल रहा है. एक अधिकारी ने कहा, "यह परियोजना केवल इसलिए बनाई गई है कि अगर मानसून सीजन में अच्छी बारिश न हो तो शहरवासियों के पास पानी का कोई और ऑप्शन हो." बीएमसी के हाइड्रोलिक्स विभाग के चीफ इंजीनियर पुरुषोत्तम मालवडे ने कहा, "6900 एमएलडी पानी की मांग का अनुमान इस आधार पर लगाया है कि 2041 तक मुंबई की आबादी 1.7 करोड़ तक पहुंच जाएगी." 

उन्होंने कहा, "इसलिए बीएमसी बढ़ी हुई पानी की जरूरतों के लिए अभी से तैयारी कर रही है. साथ ही नगर निकाय मिडिल वैतरणा झील और मोदक सागर झीलों के बीच एक छोटे बांध को बनाने की योजना के साथ अतिरिक्त पानी निकालने की भी योजना बना रहा है."

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में सीट शेयरिंग की बात करते हुए शरद पवार ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- 'हमारी सरकार...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
महाराष्ट्र में बड़ी हलचल, शिंदे से मिले शरद पवार गुट के जयंत पाटिल-जितेंद्र आव्हाड
Thane Crane Accident: ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
ठाणे में निर्माणाधीन साइट पर गिरी क्रेन, युवक की मौत, कई गाड़ियों को नुकसान
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
जौहर यूनिवर्सिटी: सपा चीफ पर भड़के AIMIM नेता वारिस पठान, 'अगर किसी यादव का होता तो अखिलेश...'
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले
मुंबई लोकल: सीट और दरवाजे के लिए मौत को दावत! हैरान कर देंगे 'लाइफलाइन' में खूनी संघर्ष ये 4 मामले

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget