एक्सप्लोरर

Mumbai News: मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी, छोटा शकील गैंग से जुड़ा सर्वर खान हुआ गिरफ्तार

Mumbai News: मुंबई क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑपरेशन में छोटा शकील की गैंग से ताल्लुक रखने वाले सर्वर खान को गिरफ्तार किया है. यह मामला कुख्यात ड्रग्स तस्कर साजिद इलेक्ट्रिकवाला के अपहरण से जुड़ा है

मुंबई क्राइम ब्रांच ने अंडरवर्ल्ड से जुड़े एक बड़े ऑपरेशन में छोटा शकील की गैंग से ताल्लुक रखने वाले सर्वर खान को गिरफ्तार किया है. सर्वर खान का संपर्क छोटा शकील के भाई अनवर से बताया जा रहा है.

क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के बांदा से सर्वर खान और उसके 2 सहयोगियों को गिरफ्तार किया, जबकि गैंग के बाकी 4 सदस्यों को मुंबई और रायगढ़ से गिरफ्तार किया गया.

50 लाख रुपये की मांग की

गिरफ्तारी का यह मामला कुख्यात ड्रग्स तस्कर साजिद इलेक्ट्रिकवाला के अपहरण से जुड़ा है. 12 जून को साजिद और उसका एक साथी ओशिवरा के होटल अलीबाबा से अगवा किए गए थे.

किडनैपर ने ड्रग डीलिंग से जुड़े 50 लाख रुपये की मांग की थी. आरोपी दोनों की किडनैप कर रायगढ़ के एक फार्महाउस लेकर गए थे, जहां उनकी जमकर पिटाई भी की गई थी. 

क्राइम ब्रांच ने बनाई 6 टीमें

मुंबई क्राइम ब्रांच के DCP राज तिलक रौशन ने बताया कि अपहरण के दौरान साजिद का एक साथी किसी तरह भागने में कामयाब रहा और सीधे मुंबई क्राइम ब्रांच के ऑफिस पहुंच गया, जिसके बाद 10 जुलाई को मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अपहरण का मामला दर्ज हुआ.

मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच ने तुरंत 6 टीमें बनाई. रौशन ने बताया कि आरोपियों ने किडनैपिंग के बाद आरोपी साजिद को लेकर पहले रायगढ़ गए, फिर नाशिक, फिर मध्य प्रदेश, उसके बाद दिल्ली और फिर उत्तर प्रदेश गए.

सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है

पुलिस ने बताया कि उनकी हर मूवमेंट पर क्राइम ब्रांच की बारीक नजर थी और फिर सक्रियता से कार्रवाई करते हुए एक महीने बाद उसे कानपुर से साजिद को सुरक्षित छुड़वाया गया.

इस ऑपरेशन में सर्वर खान की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे यूपी के बांदा से गिरफ्तार किया गया. फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस ने आरोपियों के पास से उनकी गाड़ी, मोबाइल फोन, डोंगल जब्त किया है.

आर्म्स एक्ट के तहत भी कई मामले दर्ज

पुलिस ने आगे बताया कि मुख्य आरोपी के खिलाफ इससे पहले MCOCA के तहत मामला दर्ज है. इतना ही नहीं, उसके खिलाफ नारकोटिक्स, एक्सटॉर्शन, किडनैपिंग, आर्म्स एक्ट के तहत भी कई मामले दर्ज हैं.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर हाथ मलते रह गए छगन भुजबल! राज्यसभा जाने की इच्छा नहीं हुई पूरी, रख दी थी बड़ी शर्त
फिर हाथ मलते रह गए छगन भुजबल! राज्यसभा जाने की इच्छा नहीं हुई पूरी, रख दी थी बड़ी शर्त
महाराष्ट्र में नाबालिग के अवैध गर्भपात और नवजात की बिक्री की कोशिश, 4 डॉक्टरों सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज
महाराष्ट्र में नाबालिग के अवैध गर्भपात और नवजात की बिक्री की कोशिश, 4 डॉक्टरों सहित 11 लोगों पर FIR दर्ज
Rajya Sabha Election: छगन भुजबल पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'अगर वह दिल्ली जाना चाहते हैं तो...'
राज्यसभा चुनाव: छगन भुजबल पर सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, 'अगर वह दिल्ली जाना चाहते हैं तो...'
Pune Crime News: पुणे में साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा! आईटी प्रोफेशनल से 4.43 करोड़ की ठगी
पुणे में साइबर फ्रॉड का बड़ा खुलासा! आईटी प्रोफेशनल से 4.43 करोड़ की ठगी

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
INDIA Bloc Meeting LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
LIVE: इंडिया गठबंधन के 25 दलों की बैठक, 5 मुद्दों पर बनी सहमति, खरगे बोले- शिक्षा मंत्री दें इस्तीफा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
कितने अमीर हैं मानव सुथार, BCCI से कितनी सैलरी मिलती है? IPL से करते हैं लाखों की कमाई
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
BSNL सिम KYC के नाम पर आ रहा है नोटिस? यह गलती की तो खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
रोल नंबर विवाद पर CBSE का जवाब, जानिए क्यों नहीं खुल रहा था छात्रों का पोर्टल
Embed widget