एक्सप्लोरर

Mumbai Clash: मुंबई में रैली के दौरान दो समूहों के बीच झड़प, पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया

Mumbai Police: मुंबई में दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गयी जिसके बाद छह लोगों को हिरासत में लिया गया. जानिए कैसे और कहां से ये झड़प शुरू हुआ.

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में, उनके बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समोराह से पहले, मुंबई के बाहरी इलाके में एक वाहन रैली के दौरान रविवार रात को दो समुदायों के सदस्यों के बीच झड़प हो गयी जिसके बाद छह लोगों को हिरासत में लिया गया. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. मीरा भायंदर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले इलाके में रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे तनाव व्याप्त हो गया जब तीन कारों और कई मोटरसाइकिल पर 10 से 12 लोगों का एक समूह नया नगर से रैली निकाल रहा था. रैली के दौरान यह समूह सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर भगवान राम की प्रशंसा में नारे लगा रहा था.

कैसे हुआ झड़प?
एक अधिकारी ने बताया कि नारे लगाते हुए कुछ लोगों ने कथित तौर पर पटाखे जलाए जिसके बाद स्थानीय लोगों का एक समूह लाठी-डंडे लेकर बाहर निकल आया. उनकी रैली में शामिल लोगों से बहस हुई और उन्होंने उनके वाहनों पर हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि वाहनों में सवार लोगों से मारपीट भी की गयी. पुलिस ने फौरन बीचबचाव किया और हमलावरों को खदेड़ दिया. अधिकारी ने बताया कि इलाके में कानून एवं व्यवस्था की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस कर्मियों के अलावा दंगा नियंत्रण पुलिस (आरसीपी) की एक टुकड़ी भी तैनात की गयी है.

पुलिस में शिकायत दर्ज
उन्होंने बताया कि नया नगर पुलिस थाने में दर्ज एक शिकायत के आधार पर हमलावरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अभी तक छह लोगों को हिरासत में लिया है और अन्य आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. इलाके में स्थिति अभी नियंत्रण में है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: रामलला के मंदिर में विराजमान होने के बाद राज ठाकरे का बड़ा बयान, बोले- 'आज कारसेवकों की आत्मा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
Explained: अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता के किनारे समुद्र
अंडरवर्ल्ड मुंबई से ही क्यों शुरू हुआ? जबकि दिल्ली राजधानी और कोलकाता किनारे समुद्र
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को बम से उड़ाने की धमकी, स्कूलों को भी आया ईमेल
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!
महाराष्ट्र: दोस्त को पहले तेज रफ्तार कार से उड़ाया, फिर डंडे से चेहरा कुचलकर हत्या!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget