एक्सप्लोरर

Ram Mandir Opening: रामलला के मंदिर में विराजमान होने के बाद राज ठाकरे का बड़ा बयान, बोले- 'आज कारसेवकों की आत्मा...' 

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में पीएम मोदी ने आज राम मंदिर का उद्घाटन कर दिया है. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे का कारसेवकों को लेकर बड़ा बयान सामने आया है.

Ramlala Pran Pratishtha: आज अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ. इसके बाद देशभर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कारसेवकों और राम मंदिर पर बड़ा बयान दिया है. राज ठाकरे ने 'एक्स' पर भगवान श्री राम की मनमोहक मूर्ति का वीडियो ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा है, ''आज कारसेवकों की आत्मा प्रसन्न हुई और 32 साल बाद शरयू नदी मुस्कुरायी है.''

राज ठाकरे ने शेयर किया ये वीडियो

अयोध्या में प्राणप्रतिष्ठा समारोह संपन्न हो चुका है. मंदिर के लिए प्रयास करने वाले अनेक लोगों का इंतजार भी खत्म हो गया है. रामलला के सिर पर सोने का मुकुट और गले में हीरे-मोती का हार है. इसके अलावा कानों में कुंडल भी हैं. उनके हाथ में सोने का धनुष-बाण है. रामलला के अभिषेक समारोह के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गर्भगृह में रामलला की पूजा की, जिसके बाद मूर्ति की अनुष्ठान पूजा पूरी की गई. इसके बाद पीएम मोदी ने रामलला की आरती की और इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संघ प्रमुख मोहन भागवत भी सभा में मौजूद रहे.

यह मूर्ति कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज द्वारा शालिग्राम चट्टान से बनाई गई है. यह एक काले रंग का पत्थर है. शास्त्रों और धार्मिक ग्रंथों में शालिग्राम पाषाण को भगवान विष्णु का ही एक रूप माना जाता है और मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम को भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है.

ये भी पढ़ें: Ram Mandir Opening: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे रामदास अठावले, समारोह में नहीं आने वालों को सुनाई खरी-खरी, जानिए क्या कहा?

तारिक अनवर एबीपी न्यूज़ में जनवरी 2022 से बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. इससे पहले वे बतौर कंटेंट स्पेशलिस्ट काम कर चुके हैं. तारिक ने भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नालिज्म एंड कम्यूनिकेशन से मास्टर डिग्री हासिल की है. वे बिहार के भागलपुर जिले से हैं. तारिक की रूचि पॉलिटिक्स, क्राइम और इनवेस्टिगेटिव जर्नलिज्म में ज्यादा है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
महाराष्ट्र: मॉल में चलने वाले गेमिंग जोन रडार पर, फायर ऑडिट के साथ होगी सरप्राइज चेकिंग
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
NDA में शामिल हुए बिना भी BJP को फायदा पहुंचाएंगे शरद पवार? जानें अंदर की बात
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
मुंबई के मशहूर 'के रुस्तम' आइसक्रीम पार्लर पर बड़ा एक्शन, FDA ने सस्पेंड किया लाइसेंस
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
ठाणे में मानसून का कहर, एक हफ्ते में 3 की मौत; 800 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget