एक्सप्लोरर

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर के बाहर महिला ने किया हंगामा, नेम प्लेट निकालकर फेंकी

Maharashtra Politics: डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के मंत्रालय स्थित कार्यालय में एक अज्ञात महिला घुस आई और उसने वहां हंगामा मचाना शुरू कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Maharashtra News: मुंबई के मंत्रालय में स्थित महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के दफ्तर के बाहर एक महिला ने आज (27 सितंबर) हंगामा किया. उसने डिप्टी सीएम की नेम प्लेट निकालकर नीचे फेंक दी. मंत्रालय की छठी मंजिल पर यह घटना हुई है. महिला का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है. पुलिस अज्ञात महिला की तलाश में जुट गई है.

एक अज्ञात महिला अचानक देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय में तोड़फोड़ करने लगी और मंत्रालय से चली गई. इस घटना से सनसनी मच गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, संबंधित महिला बिना पास लिए ही मंत्रालय में दाखिल हो गई थी. महिला सेक्रेटेरियट गेट से मंत्रालय में दाखिल हुई.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस कमिश्नर ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और महिला की तलाश युद्धस्तर पर जारी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला पहले अदंर गई थी, उसके कुछ समय बाद वो मंत्रालय के गेट से बाहर जाने लगी, तभी गेट तक पहुंचने पर उसे कुछ याद आया और वो दोबारा मंत्रालय के छठवीं मंजिले पर गई और देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस के बाहर हंगामा किया, घटना के बाद महिला मौके से फरार हो गई.

कब की है घटना?

इस घटना ने मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद खामियों को उजागर कर दिया है. बताया जा रहा है कि महिला गुरुवार रात को मंत्रालय में दाखिल हुई थी. उस वक्त मंत्रालय इलाके में पुलिस की ज्यादा मौजूदगी नहीं थी. इसलिए यह महिला बिना किसी की नजर में आए आसानी से सेक्रेटेरियट के गेट से अंदर घुस गई. 

इस संबंध में मरीनड्राइव पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. यह घटना गुरुवार शाम 6.30 बजे की है. यह जानकारी सामने आई है कि महिला ने सुरक्षाकर्मियों से कहा था कि वह अपना बैग सचिवालल कॉम्प्लैक्स में भूल गई है और उसे लेना चाहती है. इसके बाद वह बिल्डिंग के अंदर घुसी थी. 

ये भी पढ़ें- पुणे: भ्रूण का लिंग पता चलने पर 4 महीने की गर्भवती पत्नी का कराया अबॉर्शन, तबीयत बिगड़ने के बाद मौत

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget