एक्सप्लोरर

मुंबई: एक्टर निकिता घाघ पर बंदूक की नोक पर 10 लाख ठगने का आरोप, साथी विवेक जगताप समेत गिरोह पर केस

Actor Nikita Ghagh: मुंबई में एक्टर निकिता घाघ और साथी विवेक जगताप पर आरोप है कि उन्होंने शिकायतकर्ता के ऑफिस में घुसकर बंदूक-चाकू से धमकाया. इसके अलावा 10 लाख रुपये जबरन बैंक ट्रांसफर करवा लिए.

मुंबई में एक्टर निकिता घाघ पर आरोप है कि उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर एक शिकायतकर्ता के ऑफिस में घुसपैठ की. साथ ही बंदूक व चाकू की नोक पर धमकाकर 10 लाख रुपये वसूले. इस घटना ने न केवल मुंबई फिल्म इंडस्ट्री बल्कि पुलिस महकमे को भी हिला दिया है.

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी पहचान करीब चार–पांच महीने पहले डायरेक्टर दिनेश सुदर्शन के जरिए निकिता से हुई थी. निकिता ने उनसे एक एल्बम में काम करने की इच्छा जताई और दावा किया कि उनके पास एक इन्वेस्टर है. शर्त यह थी कि उन्हें लीड रोल दिया जाए. जब शिकायतकर्ता ने इनकार किया, तब भी निकिता लगातार मुलाकात करने और इन्वेस्टर से मिलवाने पर जोर देती रहीं.

क्या है पूरा मामला?

14 अगस्त 2025 की शाम करीब 4:45 बजे शिकायतकर्ता अपने ऑफिस में मौजूद थे. उस समय आर्टिस्ट आरती नागपाल और कुछ अन्य फिल्मी हस्तियां भी ऑफिस में थीं. करीब 5:30 बजे निकिता पांच–छह अनजान लोगों के साथ ऑफिस पहुंचीं. इनमें एक शख्स ने खुद को विवेक जगताप बताया, जिसे सभी 'दादा' कहकर बुला रहे थे. आरोप है कि वे सभी केबिन में जबरन घुसे, गालियां दीं और शिकायतकर्ता के दोस्तों को बाहर निकाल दिया.

हथियारों से धमकी और फिरौती

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने 25 लाख रुपये की मांग की और उनके दोनों मोबाइल फोन छीन लिए. विवेक जगताप ने पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी, जबकि एक अन्य आरोपी ने चाकू लहराया. निकिता ने भी चेतावनी दी कि मीडिया बुलाकर बदनाम कर देंगी. तीन घंटे तक शिकायतकर्ता को ऑफिस में बंधक बनाकर रखा गया.

पैसे न मिलने पर आरोपियों ने शिकायतकर्ता को उनके बैंक ऐप में लॉगिन करने पर मजबूर किया. आरोप है कि उन्होंने नया बेनिफिशियरी जोड़वाया और ओटीपी का इस्तेमाल कर आईसीआईसीआई बैंक खाते से 10 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए. रात 10:18 बजे यह लेन-देन पूरा हुआ. इसके बाद निकिता ने दबाव डालकर एक ईमेल भी लिखवाया, जिसमें रकम को उनकी 'एक्टिंग फीस (एडवांस)' बताया गया.

निकिता ने स्टाफ को भी धमकाया

इस दौरान शिकायतकर्ता के स्टाफ को भी डराया-धमकाया गया और कहा गया कि वे अब ऑफिस में काम करने न आएं. पैसे मिल जाने के बाद आरोपी धीरे-धीरे वहां से निकल गए. जाते-जाते निकिता और विवेक ने चेतावनी दी कि अगर घटना की जानकारी किसी को दी गई तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित ने आरोपियों का विस्तृत विवरण पुलिस को दिया है. विवेक जगताप को 35–40 वर्ष का गठीला, सांवला और हिंदी-मराठी बोलने वाला बताया गया है. वहीं, चाकू दिखाने वाला व्यक्ति 30–35 वर्ष का, दाढ़ी वाला और सफेद शर्ट पहने हुए था. अन्य लोग मध्यम कद-काठी के और 25–30 वर्ष के बीच बताए गए हैं.

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह घटना फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा और विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
PM से मिलेंगे शरद पवार के सभी सांसद, सुप्रिया सुले बोलीं, 'हमने...'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
CM योगी पर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, '...वरना लोकसभा वाला हाल होगा'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'
रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, 'अगर जरूरत पड़ी तो मैं...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget