मुंबई में स्कूल से घर जा रही नाबालिग बच्ची को इंजेक्शन लगाकर व्यक्ति फरार, अस्पताल में भर्ती
Mumbai News: मुंबई के भांडुप में एक 9 वर्षीय स्कूली लड़की को एक अज्ञात व्यक्ति ने इंजेक्शन लगाकर फरार हो गया. बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.

Mumbai Minor Girl Injected: मुंबई के भांडुप से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां 9 वर्षीय एक स्कूली लड़की स्कूल से अपने घर जा रही थी तब एक अज्ञात व्यक्ति ने लड़की को अकेला पाकर उसे इंजेक्शन लगाया और वहां से फरार हो गया. लड़की भांडुप के एक नामित स्कूल में पढ़ती है और 31 जनवरी को वह स्कूल के मैदान में खेलने गई थी.
मामले की जांच में जुटी 4 टीमें
घटना के बारे में लड़की ने अपने माता पिता को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उसे स्कूल परिसर में एक सुनसान जगह पर ले गया और उसे एक इंजेक्शन दिया, घटना की गंभीरता को देखते हुए माता-पिता ने तुरंत बच्ची को इलाज के लिए पास के अस्पताल में दिखाया और भांडुप पुलिस से शिकायत की. भांडुप पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए 4 टीमों को नियुक्त किया है, स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी को चेक किया गया. इसमें ऐसा कोई खास सुराग पुलिस को अब तक नहीं मिला है.
सीसीटीवी कैमरे कर रही चेक
पुलिस स्कूल के शिक्षकों, कर्मचारियों के बयान दर्ज कर रही है. सूत्रों ने जानकारी दी है कि बच्ची का ब्लड टेस्ट, एक्स-रे और अन्य टेस्ट किए गए हैं और सभी रिपोर्ट सामान्य आई हैं. सीसीटीवी में भी बच्ची स्कूल के ग्राउंड में खेलती नजर आ रही है और फिर वह अपनी क्लास में अपनी सहेली के साथ खेलती नजर आ रही है.
इस बीच, पुलिस ने जानकारी दी है कि लड़की को इलाज के लिए वाडिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और लड़की के माता-पिता की शिकायत के अनुसार, भांडुप पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस को आरोपी की तलाश है.
ये भी पढ़ें-
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























