एक्सप्लोरर

परंपरा से हटकर देवेंद्र फडणवीस ने इस IAS अधिकारी को दी MSRTC की कमान, एकनाथ शिंदे को झटका?

MSRTC Chairman: हाल ही में एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना के नेता और मंत्री प्रताप सरनाईक ने MSRTC के चेयरमैन पद पर नियुक्ति की मांग की थी. इस बीच आईएएस अधिकारी को इस पद पर नियुक्त किया गया है.

MSRTC Chairman Sanjay Sethi: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) के चेयरमैन की नियुक्ति से राज्य में नया बखेड़ा खड़ा हो सकता है. दरअसल, परंपरा से हटकर देवेंद्र फडणवीस सरकार ने परिवहन सचिव IAS संजय सेठी को MSRTC का चेयरमैन नियुक्त किया है. एक दशक से इस पद की कमान जनप्रतिनिधि के हाथों में होती थी.

इसके संकेत मिले हैं कि MSRTC चेयरमैन पद पर एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना दावा कर रही थी. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा कि शिवसेना नेता और परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर नए अध्यक्ष की तत्काल नियुक्ति का अनुरोध किया था. 

शिवसेना नेता के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी सीट

इससे पहले MSRTC चेयरमैन शिवसेना के नेता भरत गोगावले थे. फडणवीस सरकार में बागवानी और रोजगार गारंटी मंत्री बनने के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद से ही चेयरमैन का पद खाली था. बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद से ही कई मौकों पर एकनाथ शिंदे की नाराजगी की खबरें आई है.

परिवहन सचिव के रूप में सेठी निगम के पदेन सदस्य भी हैं. परिवहन विभाग के एक पूर्व अधिकारी ने उनकी नई जिम्मेदारी को हितों के टकराव का मामला बताया है.

पूर्व अधिकारी ने जताई आपत्ति

परिवहन विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि आप दाएं हाथ से प्रस्ताव नहीं भेज सकते और बाएं हाथ से उसे मंजूरी नहीं दे सकते. उन्होंने यह भी बताया कि निगम में कोई सार्वजनिक प्रतिनिधित्व नहीं होगा. 

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन उपक्रमों में से एक एमएसआरटीसी हाल के वर्षों में बढ़ते घाटे, पुराने बेड़े, कर्मचारी हड़ताल और घटती सवारियों से जूझ रहा है. दैनिक वित्तीय घाटे को कम करने के लिए, निगम ने पिछले महीने 14.95% किराया वृद्धि लागू की. 

MSRTC लगभग 14,000 बसों का बेड़ा संचालित करता है, जो प्रतिदिन लगभग 55 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करता है और इसमें लगभग 90,000 कर्मचारी हैं.

सैफ अली खान मामले में गिरफ्तार आरोपी हमलावर है या नहीं? अब हुआ बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
अब FDA ने मुंबई में Domino’s Pizza के आउटलेट्स पर मारी रेड, लाइसेंस सस्पेंड
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
यात्री बोला 'बैग में बम है', मुंबई एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज
ठाणे: सरकारी अस्पताल में नाबालिग का टेस्ट कर बता दिया प्रेग्नेंट! अब खुला बड़ा राज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget