एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे वाली गलती नहीं दोहराना चाहते राज ठाकरे, MNS में अध्यक्ष पद के लिए कब होगा चुनाव?

MNS Chief Election: MNS की स्थापना के बाद अध्यक्ष पद के लिए एकबार भी चुनाव नहीं कराया गया है. खबर है कि जिस दिन राज ठाकरे का जन्मदिन है उसी दिन इसका चुनाव कराया जाएगा.

Raj Thackeray Birthday: एमएनएस (MNS) की स्थापना के बाद पार्टी में पहली बार अध्यक्ष के लिये चुनाव होगा. 14 जून को राज ठाकरे के जन्मदिन के दिन मनसे का आधिकारिक रूप से अध्यक्ष चुना जाएगा. ये चुनाव खुले रूप से होने जा रहा है. आज राज ठाकरे के साथ महासचिवों की मीटिंग में ये फैसला लिया गया है.

गौरतलब है कि शिवसेना में नियमों के तहत पार्टी अध्यक्ष चुनाव नहीं कराया था और जब पार्टी में विघटन हुआ तब उद्धव ठाकरे को पार्टी और सिंबल से हाथ धोना पड़ा था.

कौन हैं राज ठाकरे?
राज ठाकरे का जन्म 14 जून 1968 को हुआ था. राज ठाकरे महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा नाम हैं. राज ठाकरे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के संस्थापक अध्यक्ष हैं. मनसे एक क्षेत्रीय राजनीतिक दल है. 2006 में MNS की स्थापना करने से पहले ठाकरे शिवसेना के पूर्व सदस्य थे. वे शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के भतीजे हैं.

मनसे (MNS) की स्थापना कब हुई?
राज ठाकरे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत शिवसेना की छात्र शाखा भारतीय विद्यार्थी सेना की शुरुआत करके की थी. वे 1990 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान प्रमुखता से उभरे. राज ठाकरे ने 27 नवंबर 2005 को शिवसेना से इस्तीफा दे दिया और एक नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने के अपने इरादे की घोषणा की. 9 मार्च 2006 को, उन्होंने महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना की स्थापना की थी.

राज ठाकरे अपने दमदार भाषण के लिए भी जाने जाते हैं. 2014 में, उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का समर्थन किया था. इसके बाद 2019 में उन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ अभियान चलाया. 2019 में ठाकरे ने पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर ‘अधूरे’ वादों पर निराशा व्यक्त की थी. इसके बाद 2024 के चुनाव के राज ठाकरे ने फिर से मोदी को समर्थन दिया और NDA के समर्थन में कई रैलियां भी की.

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र के नतीजों ने BJP खेमे में मचाई हलचल, पार्टी ने अब लिया बड़ा फैसला

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
मुंबई में नौसेना के नाविक ने पत्नी और दो बच्चों के साथ की खुदकुशी! जांच जारी
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
कांवड़ यात्रा में पहुंचे नितेश राणे, बोले- 'मैं मुंब्रा में दाखिल...'
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget