एक्सप्लोरर

Maharashtra: उद्धव-राज ठाकरे के बीच गठबंधन पर सस्पेंस बरकरार, कब दोनों आएंगे साथ? MNS से आया बड़ा बयान

Maharashtra News: राज ठाकरे ने इगतपुरी सम्मेलन में कहा कि शिवसेना (UBT) से गठबंधन पर उचित समय पर फैसला लिया जाएगा. ठाकरे ब्रदर्स के मंच साझा करने के बाद गठबंधन की अटकलें तेज हैं.

महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, खासकर तब जब दो दशकों के बाद ठाकरे ब्रदर्स यानी उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे एक ही मंच पर नजर आए. इस मुलाकात के बाद लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के बीच गठबंधन होने जा रहा है.

मंगलवार (15 जुलाई) को MNS प्रमुख राज ठाकरे ने इगतपुरी में पार्टी कार्यकर्ताओं से साफ कहा कि वह इस पर "उचित समय" पर फैसला लेंगे. यह बयान ऐसे समय आया है, जब नासिक जिले के इगतपुरी में MNS का तीन दिवसीय सम्मेलन चल रहा है.

दोनों पार्टियों ने दिए ये संकेत

राज ठाकरे के इस बयान की पुष्टि करते हुए एक पार्टी पदाधिकारी ने कहा, “राज साहब ने कार्यकर्ताओं से कहा कि फिलहाल गठबंधन को लेकर कोई तत्काल फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन उचित समय आने पर इस पर निर्णय लिया जाएगा.” पीटीआई के अनुसार, वहीं दूसरी ओर, शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वे मुंबई और अन्य नगर निकाय चुनावों से पहले MNS के साथ गठबंधन चाहते हैं, हालांकि अभी तक राज ठाकरे ने इस पर खुलकर कोई राय नहीं दी है.

5 जुलाई को मराठी अस्मिता के लिए आए थे साथ

गौरतलब है कि ठाकरे ब्रदर्स को 5 जुलाई को एक साथ उस वक्त देखा गया जब वे बीजेपी-नीत राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने वाले दो आदेशों को रद्द करने की घोषणा का स्वागत करने पहुंचे थे. इस मौके पर जश्न इस तरह का था कि मानों दोनों पार्टियों ने राजनीतिक गंठबंधन की घोषणा कर दी हो, हालांकि इस खबर पर मुहर लगाने के लिए अभी तक आधिकारिक ऐलान का इंतजार है.

संजय राउत दे चुके हैं गठबंधन के संकेत

शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी गठबंधन को लेकर उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा, “राज और उद्धव ठाकरे दोनों की टिप्पणियां सकारात्मक रही हैं. दोनों दलों के कार्यकर्ता भी इस संभावित गठबंधन को लेकर उत्साहित हैं.” फिलहाल सभी की नजर इस पर टिकी है कि आगामी निकाय चुनावों से पहले क्या ठाकरे ब्रदर्स एक निर्णायक मोड़ पर पहुंचेंगे या राजनीतिक समीकरण अभी और वक्त लेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
मौत का खेल! वसई रोड स्टेशन पर शॉर्टकट के चक्कर में युवक ने दांव पर लगाई जान, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO वायरल
FIFA World Cup Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
फीफा फाइनल: स्पेन और अर्जेंटीना के फाइनल मैच से पहले फुटबॉल फैन्स को तोहफा, लिया गया बड़ा फैसला
'यह लड़ाई केवल सोनम वांगचुक के बारे में नहीं...' उद्धव ठाकरे के इस बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
'लड़ाई केवल वांगचुक के बारे में...' उद्धव के बयान ने मानसून सत्र से पहले बढ़ाई BJP की परेशानी
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड
नासिक में सगाई से नाराज पूर्व प्रेमी ने युवती की चाकू मारकर की हत्या, खुद भी किया सुसाइड

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
Embed widget