एक्सप्लोरर

क्या BJP और राज ठाकरे की MNS का होने जा रहा है गठबंधन? देवेंद्र फडणवीस के बयान से मिले ये संकेत

MNS BJP Alliance: हाल ही में एमएनएस के प्रमुख राज ठाकरे ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की थी. इसी के बाद से गठबंधन को लेकर अटकलें लगाई जा रही है.

Maharashtra Lok Sabha Election 2024: महाराष्ट्र की राजनीतिक गलियारों में आज कल इस बात की चर्चा जोरों पर है कि बीजेपी, शिंदे गुट की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी में राज ठाकरे की पार्टी MNS की भी एंट्री हो सकती है. 

इस बीच उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि आपको जल्द ही पता चल जाएगा कि राज ठाकरे साथ आएंगे या नहीं. 'लोकमत' के कार्यक्रम में फडणवीस ने कहा कि राज ठाकरे हमारे अच्छे दोस्त हैं. 

'राज ठाकरे से अच्छी दोस्ती'

देवेंद्र फडणवीस से पूछा गया कि आपकी राज ठाकरे से मुलाकातें बढ़ गई हैं. गठबंधन में एमएनएस कहां रहेगी? इस पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, "समय बताएगा कि मनसे अब कहां होगी. राज ठाकरे के साथ हमारी अच्छी दोस्ती है. हमारी बैठकें होती रहती हैं. हम कई विषयों पर बातचीत करते हैं.''

फडणवीस ने आगे कहा, ''वह (राज ठाकरे) कई बार कुछ अच्छे सुझाव देते हैं. कभी-कभी वह हमारी आलोचना भी करते हैं. जल्द ही पता चल जाएगा कि साथ काम करना है या नहीं. अभी तक ऐसा कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है.''

एमएनएस नेताओं की फडणवीस से मुलाकात

बता दें कि सात फरवरी को MNS के नेताओ ने उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुलाकात की थी. सूत्रों ने बताया कि संदीप देशपांडे, नितिन सरदेसाई और बाला नंदगावकर ने देवेंद्र फडणवीस से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की.

इस समय महाराष्ट्र में बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार गुट की एनसीपी गठबंधन की सरकार है. ये गठबंधन लोकसभा चुनाव को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है. वहीं विपक्ष में कांग्रेस, शरद पवार की एनसीपी और शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) है.

हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे. इससे पहले मिलिंद देवड़ा और बाबा सिद्दीकी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.  लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है.

क्या अगर उद्धव ठाकरे आए तो गठबंधन करेंगे? देवेंद्र फडणवीस ने दो टूक दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
'अगले साल अप्रैल में मोदी सरकार...', दशहरा रैली के मंच से संजय राउत का बड़ा दावा
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, बोले- 'सौरव दास और आशुतोष रांका मुझसे...'
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'अगर आप में दम है...', दशहरा रैली में उद्धव ठाकरे का CM फडणवीस को चैलेंज!
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा
'एकनाथ शिंदे आने वाले दिनों में होंगे CM', दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री का दावा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget