एक्सप्लोरर

Mithi River Scam: डिनो मोरिया और उनके भाई से EOW की दोबारा पूछताछ, घोटाले के तार इस कंपनी से जुड़े होने का शक

Mithi River Scam News: मीठी नदी घोटाले में डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया से EOW ने दोबारा 8 घंटे तक पूछताछ की. जांच में उनके साझेदार और आरोपी केतन कदम से जुड़ी संदिग्ध कंपनियों और लेन-देन का पता चला है.

Mithi River Scam Case: मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने मीठी नदी की सफाई में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में बॉलीवुड अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई सैंटिनो मोरिया से एक बार फिर पूछताछ की है. अधिकारियों के अनुसार, इस घोटाले में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) को लगभग 65.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. अब तक दो बिचौलिए- केतन कदम और जय जोशी- गिरफ्तार किए जा चुके हैं.

EOW ने अभिनेता डिनो मोरिया को दोबारा पूछताछ के लिए समन भेजा था. सूत्रों के मुताबिक, डिनो मोरिया और उनके भाई को पूछताछ के लिए बुलाया गया था. सोमवार (26 मई) को दोनों से EOW अधिकारियों ने करीब 8 घंटे तक पूछताछ की. जांच में सामने आया है कि इस मामले के मुख्य आरोपी केतन कदम, डिनो मोरिया के भाई सैंटिनो मोरिया के साथ ‘Ubo Ridez’ नामक कंपनी में साझेदार हैं. यह कंपनी मुंबई में विक्टोरियन शैली की इलेक्ट्रिक बग्गियों के माध्यम से पर्यटन सेवा प्रदान करती है.

इस सेवा का उद्घाटन तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और परिवहन मंत्री अनिल परब द्वारा किया गया था, जिसमें केतन कदम भी मौजूद थे.

‘Ubo Ridez’ और केतन कदम की कंपनी के बीच वित्तीय लेन-देन- EOW
EOW की जांच के अनुसार, ‘Ubo Ridez’ और केतन कदम से जुड़ी एक अन्य कंपनी के बीच कई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन हुए हैं. एफआईआर में दर्ज जानकारी के अनुसार, केतन कदम 'वोडेर इंडिया' कंपनी के निदेशक हैं, जबकि पुनिता कदम और सैंटिनो मोरिया भी इसके निदेशक मंडल में शामिल हैं. सैंटिनो मोरिया से पहले भी पूछताछ हो चुकी है.

अधिकारियों ने यह भी बताया कि डिनो मोरिया और केतन कदम के बीच कई फोन कॉल्स के रिकॉर्ड मिले हैं, जिससे संदेह और गहरा गया है. एक अधिकारी ने बताया, “इन संदिग्ध लेन-देन को स्पष्ट करने के लिए ही अभिनेता डिनो मोरिया और उनके भाई को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया गया है.”

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: रिश्तेदार ने पहले नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर रेप कर वीडियो बनाकर वायरल किया
महाराष्ट्र: रिश्तेदार ने पहले नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसाया, फिर रेप कर वीडियो बनाकर वायरल किया
संजय राउत का बड़ा बयान, 'जिनको लगता है कि बहुत महंगाई है, घर कैसे चलेगा वो...'
संजय राउत का बड़ा बयान, 'जिनको लगता है कि बहुत महंगाई है, घर कैसे चलेगा वो...'
'औरत ही औरत की दुश्मन...', ट्विशा शर्मा केस में प्रियंका चतुर्वेदी का रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर हमला
'औरत ही औरत की दुश्मन...', ट्विशा शर्मा केस में प्रियंका चतुर्वेदी का रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर हमला
महाराष्ट्र: कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ के भाई का निधन, इस पद पर थे तुषार गायकवाड़
महाराष्ट्र: कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ के भाई का निधन, इस पद पर थे तुषार गायकवाड़

वीडियोज

Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल
Salman Khan के lonely post ने बढ़ाई fans की टेंशन, भाईजान बोले “मैं अकेला नहीं, बस me time enjoy करता हूं”
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव
ईरान पर हमले को लेकर पिछे हटे ट्रंप!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: एक गोली से 72 घंटे नींद गायब, भूख-प्यास खत्म और खुद पर आक्रामक भरोसा! भारत में पकड़ाए 'जिहादी ड्रग' की अनोखी कहानी
एक गोली से 72 घंटे नींद गायब और भूख-प्यास खत्म! भारत में पकड़ाए 'जिहादी ड्रग' की अनोखी कहानी
ट्विशा शर्मा मामले में यूपी के पूर्व DGP विक्रम सिंह का बड़ा बयान, 'मृतका के परिवार की बातों में...'
ट्विशा शर्मा मामले में यूपी के पूर्व DGP विक्रम सिंह का बड़ा बयान, 'मृतका के परिवार की बातों में...'
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
सैफ अली खान ने फिल्में प्रोड्यूस करना क्यों छोड़ा था? एक्टर ने अब बताई असल वजह, बोले- 'ये बहुत थैंकलेस जॉब...'
सैफ अली खान ने फिल्में प्रोड्यूस करना क्यों छोड़ा था? एक्टर ने अब बताई असल वजह
Playoffs Scenarios: आज LSG से हारते ही बाहर हो जाएगी राजस्थान रॉयल्स? जानें क्या कहता है RR का समीकरण 
आज LSG से हारते ही बाहर हो जाएगी राजस्थान रॉयल्स? जानें क्या कहता है RR का समीकरण 
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
'हम फिलिस्तीन या क्यूबा नहीं, सरकार चाहे जितनी...', नॉर्वे की पत्रकार को तहसीन पूनावाला का जवाब
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में भर्ती का मौका, 170 पदों पर आवेदन जल्द शुरू
यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में भर्ती का मौका, 170 पदों पर आवेदन जल्द शुरू
खेत में इतनी दूरी पर लगाएं आम के पौधे, इन खास वेरायटियों से हर साल होगी लाखों की छप्परफाड़ कमाई
खेत में इतनी दूरी पर लगाएं आम के पौधे, इन खास वेरायटियों से हर साल होगी लाखों की छप्परफाड़ कमाई
Embed widget