एक्सप्लोरर

Maharashtra: मंत्री आशीष शेलार का बड़ा बयान- 'महाराष्ट्र में केवल मराठी अनिवार्य, हिंदी नहीं'

Maharashtra News: महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने स्पष्ट किया कि राज्य में केवल मराठी अनिवार्य है, हिंदी नहीं. उन्होंने कहा कि पहली से आठवीं तक हिंदी अब वैकल्पिक तीसरी भाषा के रूप में उपलब्ध है.

Maharashtra Hindi Row: महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने राज्य में भाषा शिक्षा को लेकर चल रही बहस पर स्पष्ट किया है कि राज्य में केवल मराठी भाषा को अनिवार्य किया गया है, हिंदी को नहीं. उन्होंने कहा कि स्कूलों में तीसरी भाषा को लेकर उठे विवाद ‘अनुचित और अतार्किक’ हैं. शेलार ने इस बात पर जोर दिया कि पहली से 5वीं तक की कक्षा में हिंदी को अनिवार्य तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाना शुरू नहीं किया गया है, जैसा कि कुछ लोगों द्वारा दावा किया जा रहा है.

हम मराठी भाषा के कट्टर समर्थक हैं- शेलार
शेलार ने कहा, "वास्तव में, हमारी सरकार ने पांचवीं से आठवीं कक्षा तक हिंदी पढ़ाने की अनिवार्यता को हटा दिया है. इसके बजाय, हमने इसे (हिंदी को) कई अन्य भाषाओं के साथ वैकल्पिक रखा है. इसलिए, इस मुद्दे पर जारी चर्चा अवास्तविक, अनुचित और अतार्किक है. हम मराठी भाषा के कट्टर समर्थक हैं और विद्यार्थियों के हित के लिए भी उतने ही प्रतिबद्ध हैं."

सरकार ने 5वीं कक्षा तक हिंदी पढ़ाने का दिया था आदेश
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में एक संशोधित आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया कि मराठी और अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में पहली से पांचवीं कक्षा तक हिंदी को आमतौर पर तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा. हालांकि, इसे अनिवार्य नहीं किया गया है. यदि छात्र हिंदी की जगह कोई अन्य भारतीय भाषा पढ़ना चाहते हैं, तो प्रति कक्षा कम से कम 20 छात्रों की सहमति आवश्यक होगी.

बीजेपी की मुंबई इकाई के अध्यक्ष शेलार ने लोकतंत्र में विरोध और आलोचना को स्वीकार करते हुए कहा कि कुछ लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जो उनका अधिकार है. लेकिन, उन्होंने आगाह किया कि इस विषय में भ्रम फैलाना और झूठे दावे करना उचित नहीं है. शेलार ने दोहराया कि महाराष्ट्र में कोई अन्य भाषा थोपी नहीं गई है और अब हिंदी भी छात्रों के लिए सिर्फ एक विकल्प है, न कि कोई अनिवार्यता.

About the author वैभव परब

वैभव परब एबीपी न्यूज़ पर महाराष्ट्र की राजनीति को बारिकी से समझाते हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: नासिक और पालघर भूकंप के झटकों से दहला, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता
महाराष्ट्र: नासिक और पालघर भूकंप के झटकों से दहला, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget