एक्सप्लोरर

MH Lok Sabha Elections: MVA में सीट शेयरिंग पर मिलिंद देवड़ा बोले, 'कांग्रेस ने उद्धव गुट के सामने...'

Maharashtra Lok Sabha Elections: महाविकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग के तहत शिवसेना-यूबीटी को सबसे अधिक सीटें मिलने पर मिलिंद देवड़ा ने सवाल उठाया है. मिलिंद ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ी है.

Maharashtra News: राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने महाविकास अघाड़ी में हुई सीट साझेदारी पर अपनी राय जाहिर की. देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने महाराष्ट्र और विशेष रूप से मुंबई में लोकसभा चुनाव के लिए सीट-बंटवारे का समझौता करते समय शिवसेना-यूबीटी को बहुत अधिक जमीन दे दी. मिलिंद इसी साल एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के गुट वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं.

मिलिंद देवड़ा ने कहा कि अगर उनकी पार्टी चाहती तो वह मुंबई दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. मिलिंद ने 2004 से 2014 तक बतौर कांग्रेस सांसद इस सीट का प्रतिनिधित्व किया है. 

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में मिलिंद देवड़ा ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस ने एक ऐसी पार्टी के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है जिस पर वह न तो भरोसा करती है और न ही गठबंधन सहयोगी के रूप में उसे महत्व देती है. मिलिंद देवड़ा ने कहा, ''मुझे पता है कि कांग्रेस पार्टी उद्धव ठाकरे के बारे में क्या सोचती है.''

कांग्रेस, शिवसेना-यूबीटी और एनसीपी शरद चंद्र पवार के बीच हुए सीट-बंटवारे के तहत उद्धव ठाकरे की पार्टी मुंबई दक्षिण, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई उत्तर-पूर्व और मुंबई उत्तर-पश्चिम से चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस के लिए केवल दो सीटें मुंबई उत्तर और मुंबई उत्तर-मध्य छोड़ी गई हैं. इस पर मिलिंद ने कहा कि यह फैसला  कांग्रेस के स्थानीय नेतृत्व को अच्छा नहीं लगा क्योंकि कांग्रेस परंपरागत रूप से मुंबई की छह में से पांच सीटों पर लड़ती थी. 

कांग्रेस को लेकर मिलिंद ने किया यह दावा
मिलिंद ने कहा, ''सीट-बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिए जाने के बाद पार्टी की शहर इकाई प्रमुख वर्षा गायकवाड़ ने खुलकर अपना असंतोष व्यक्त किया. मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि जब 2019 में एमवीए बन रहा था तो कांग्रेस के नेताओं क्या महसूस हुआ था, और मैं उन्हें जानता हूं कि अभी भी वे वैसा ही महसूस कर रहे हैं.''

कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को पहुंचाया नुकसान- मिलिंद
मिलिंद देवड़ा ने आगे कहा कि शिवसेना-यूबीटी की मांगों को मानकर कांग्रेस ने न केवल अपने नेताओं को बल्कि अपने कार्यकर्ताओं को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. बता दें कि पिछले महीने ही संजय निरुपम ने कांग्रेस पर शिवसेना-यूबीटी के सामने आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया था. इसके बाद उन्हें कांग्रेस ने निष्कासित कर दिया था. 

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: महाराष्ट्र लोकसभा चुनाव में किसे समर्थन देंगे असदुद्दीन ओवैसी? कर दिया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
'ऊपर से मिले खास आदेशों के बिना...', CJP प्रोटेस्ट में पुलिस के लाठीचार्ज पर भड़के राज ठाकरे
Rhiya Ahir Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
Exclusive: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर बोलीं, 'लोगों को लगा मैं रील बना रही हूं'
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जवाबदेही की पहली सीढ़ी...', NEET मुद्दे पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्रों के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget