एक्सप्लोरर

क्या महाराष्ट्र में चुनाव लड़ेगी BSP? मायावती ने किया बड़ा ऐलान, जानें- पार्टी का रिकॉर्ड

Maharashtra Election 2024: मायावती ने महाराष्ट्र में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. बसपा प्रमुख ने कहा है कि उनकी पार्टी दोनों राज्यों में निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद करती है.

BSP Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 का आगाज़ हो चुका है और इसी के साथ राजनीतिक दलों ने जीत की तैयारी भी शुरू कर दी है. इसी बीच मायावती की बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने भी एक बड़ा ऐलान कर दिया है. उन्होंने कहा है कि बसपा महाराष्ट्र और झारखंड में अकेले चुनाव लड़ेगी, यानी महायुत या एमवीए गठबंधन में शामिल नहीं होगी. 

बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी है. उन्होंने लिखा, "बीएसपी इन दोनों राज्यों (महाराष्ट्र और झारखंड) में अकेले ही चुनाव लड़ेगी और यह प्रयास करेगी कि उसके लोग इधर-उधर न भटकें बल्कि पूरी तरह बीएसपी से जुड़कर परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आत्म-सम्मान और स्वाभिमान कारवां के सारथी बनकर शासक वर्ग बनने का अपना मिशनरी प्रयास जारी रखें."

मायावती ने बताई चुनाव आयोग की जिम्मेदारी
पोस्ट में बसपा चीफ ने निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद करते हुए लिखा, "भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र और झारखण्ड राज्य विधानसभा आमचुनाव के लिए तारीख़ों की घोषणा का स्वागत है. चुनाव जितना कम समय में और जितना पाक-साफ अर्थात् धनबल और बाहुबल आदि के अभिशाप से मुक्त हो उतना ही बेहतर है. इसका पूरा दारोमदार चुनाव आयोग पर निर्भर है."

महाराष्ट्र चुनाव 2019 में बसपा का रिकॉर्ड 
साल 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बसपा ने 288 में से 262 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. हालांकि, कोई खास प्रभाव नहीं डाल सकती थी. पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली थी. वहीं, वोट परसेंट भी केवल 0.91 फीसदी रहा था. चुनाव से पहले उन्होंने महाराष्ट्र में जनसभा भी की थी.

वहीं, 2014 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने 281 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दिया था. उस चुनाव में भी मायावती सीटें जीतने में नाकाम रही थीं. हालांकि, कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों के वोट काटने में कामयाब हुई थी. विदर्भ में बसपा का वोट शेयर 7.9 फीसदी था.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Election 2024 Date: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की तारीख का हुआ ऐलान, जानें कब वोटिंग और नतीजे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
मराठी नहीं सीखी तो कार्रवाई तय, ऑटो चालकों को मिली डेडलाइन
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
ड्रग फ्री मुंबई अभियान का आगाज, CM फडणवीस ने दिलाई शपथ
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
MPSC: सीधी भर्ती युवाओं के सपनों पर बुलडोजर- कांग्रेस
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य
नागपुर में बनेगा कन्वेंशन सेंटर, 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget