एक्सप्लोरर

Ketaki Chitale Arrest: मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले गिरफ्तार, शरद पवार के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट मामले में 3 और केस दर्ज

एनसीपी प्रमुख शरद पवार के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में मराठी एक्ट्रेस केतकी चितले के खिलाफ तीन और केस दर्ज किए गए हैं.इसी के साथ एक्ट्रेस को ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Ketaki Chitale Arrest: मराठी अभिनेत्री केतकी चितले (Marathi Actress Ketaki Chitale) की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. दरअसल राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार (Sharad Pawar) के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्ट अपलोड करने के मामले में उनके खिलाफ तीन और केस दर्ज किए गए हैं. इनमें से दो केस मुंबई में और एक अकोला में दर्ज किया गया है.

केतकी को नवी मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

वहीं केतकी को ठाणे पुलिस ने नवी मुंबई से गिरफ्तार किया है. एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 29 वर्षीय मराठी एक्ट्रेस केतकी को सोशल मीडिया, फेसबुक पर शरद पवार को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में अरेस्ट किया गया है और उन्हें अवकाशकालीन अदालत के सामने पेश किया गया जिसने एक्ट्रेस को 18 मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

एक्ट्रेस के खिलाफ कई जिलों में मामले दर्ज

बता दें कि इससे पहले मराठी एक्ट्रेस के खिलाफ ठाणे, पुणे और धुले जिलों में भी एसीपी प्रमुख के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने के मामले में केस दर्ज किया जा चुका है. वहीं टीओआई में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुणे पुलिस के साइबर क्राइम सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक (SPI) डीएस हेक ने बताया, “हमने एक्ट्रेस के खिलाफ विभिन्न ग्रुप्स के बीच मानहानि और दुश्मनी को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया है. आगे की जांच जारी है."

केतकी ने अपनी पोस्ट मे क्या लिखा था?

केतकी चितले की विवादित पोस्ट में एनसीपी प्रमुख शरद पवार का नाम नहीं था. हालांकि पोस्ट में उनका उपनाम 'पवार' और '80 साल' की उम्र का जिक्र था. पोस्ट में लिखा था, 'नरक आपका इंतजार कर रहा है और ब्राह्मणों से आप नफरत करते हैं.'  केतकी की इस पोस्ट को लेकर विवाद गहरा गया है और उनके खिलाफ मानहानि लोगों में विद्वेष फैलाने समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है.

शरद पवार ने पोस्ट को लेकर जाहिर की अनभिज्ञता

वहीं एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने कहा वे केतकी चितले को नहीं जानते हैं और उन्हें पोस्ट को लेकर कुछ नहीं पता. पवार ने आगे कहा कि जब तक वो पोस्ट को खुद नहीं देख लेते हैं तब तक वह इस मामले को लेकर कुछ नहीं कह सकते हैं. वहीं, इस बीच एनसीपी नेताओं ने मराठी एक्ट्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है.

ये भी पढ़ें

Maharashtra News: महासंकल्प रैली में उद्धव सरकार पर जमकर बरसे फडणवीस, बोले- शिवसेना को सत्ता से हटाए बिना आराम से नहीं बैठूंगा

Maharashtra News: उद्धव ठाकरे का MNS प्रमुख राज ठाकरे पर जोरदार हमला, कहा- शॉल ओढ़कर खुद को

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने की CBI जांच की मांग
महाराष्ट्र में ड्रग इंस्पेक्टर के पेपर लीक का दावा, रोहित पवार ने लगाए गंभीर आरोप
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड
महाराष्ट्र सरकार ने माफ नहीं किया कर्ज, किसान ने कर लिया सुसाइड

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget