एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस की मनोज जरांगे से अपील, बोले- 'कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा...'

Maratha Reservation Protest: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मराठाओं से अपील की है कि मार्च के दौरान कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इसका खास ख्याल रखा जाए.

Devendra Fadnavis on Maratha Reservation: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में कहा, कानून-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो इसका ध्यान रखें. कोर्ट ने सभी को विरोध का अधिकार दिया है. लेकिन इस बात का ध्यान रखा जाना चाहिए कि कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा न हो. हाई कोर्ट द्वारा दिए गए निर्देश के मुताबिक किसी को भी विरोध करने का अधिकार है.

हाई कोर्ट ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण और व्यवस्थित होना चाहिए. कोर्ट जैसा कहेगा हम उसका बिल्कुल पालन करेंगे. देवेन्द्र फडणवीस ने यह भी कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं. अजित पवार ने कहा है कि हम मराठा आरक्षण का समर्थन करते हैं. चंद्रकांत पाटिल ने भी संकेत दिया है कि एकनाथ शिंदे की मनोज जारांगे से बातचीत से उचित समाधान निकलेगा. राज्य सरकार की ओर से समाधान निकालने के लिए दो लोगों का प्रतिनिधिमंडल भेजा गया था. मनोज जारांगे और प्रतिनिधिमंडल के बीच चर्चा हुई है. मनोज जारांगे जल्द ही अपनी भूमिका बताएंगे. 

आगे बढ़ता मनोज जरांगे का मार्च
मराठा आरक्षण के लिये आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे हजारों समर्थकों के साथ शुक्रवार को नवी मुंबई पहुंचे. जरांगे और मराठा आरक्षण की मांग करने वाले अन्य कार्यकर्ता सुबह करीब पांच बजे मोटरसायकिल, कार, जीप, टेम्पो और ट्रक से मुंबई के बाहरी इलाके में कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) पहुंचे. पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार, जरांगे अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को आजाद मैदान में भूख हड़ताल शुरू करेंगे. प्रदर्शनकारी मराठा समुदाय के लिए कुन्बी (अन्य पिछड़ा वर्ग) दर्जे की मांग कर रहे हैं. मुंबई पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर शहर में भूख हड़ताल करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.

इसके बावजूद जरांगे ने गुरूवार को घोषणा की कि वह 26 जनवरी को दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पहुंचेंगे. जरांगे ने कहा कि मराठा आंदोलन से गणतंत्र दिवस पर होने वाला कोई भी कार्यक्रम बाधित नहीं होगा. मुंबई में आयोजकों ने घोषणा की कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजाद मैदान में झंडा फहराया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Republic Day Honor: सर्वाधिक पद्म भूषण और छह पद्म श्री सम्मान से गदगद हुआ महाराष्ट्र, जानिए किसे कौन सा अवार्ड मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: नासिक और पालघर भूकंप के झटकों से दहला, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता
महाराष्ट्र: नासिक और पालघर भूकंप के झटकों से दहला, रिक्टर स्केल पर 3.1 दर्ज की गई तीव्रता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
TET पेपर लीक केस का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बिहार से दोबाचा मास्टरमाइंड बिजेंद्र कुमार गुप्ता
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर संजय राउत का बड़ा बयान, 'अगर तोड़ना ही था तो...'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget