एक्सप्लोरर

Jalna Maratha Protest: जालना के हिंसक आंदोलन पर बिफरीं प्रियंका चतुर्वेदी, कहा- 'इस्तीफा दें देवेंद्र फडणवीस'

Maratha Reservation Protest: जालना में हुए हिंसक आंदोलन में जहां कई लोग घायल हो गए हैं, वहीं अब तक कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. इस बीच विपक्ष ने देवेंद्र फडणवीस पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

Priyanka Chaturvedi on Jalna Violence: महाराष्ट्र के जालना (Jalna) जिले में मराठा आरक्षण आंदोलन (Maratha Reservation Protest) के दौरान भड़की हिंसा के बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. इस घटना पर शिवसेना-यूबीटी की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी (Priyanka Chaturvedi) ने महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) की निंदा करते हुए उनसे इस्तीफे की मांग की है. 

प्रियंका चतुर्वेदी ने इस घटना पर कहा, ''जो लाठीचार्ज के आदेश दिए, प्रदर्शन काफी दिनों से चल रहा था. शांतिपूर्वक चल रहा था. जिस तरीके से इस सरकार का अहंकार है. महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लाठीचार्ज के आदेश दिए. पुलिस वालों ने बच्चों और महिलाओं पर लाठीचार्ज किया. जमकर लाठीचार्ज किया. काफी लोग घायल हुए हैं. उसकी प्रतिक्रिया में इस तरह की हिंसा फैल रही है. ''

अहंकार में जनता की नहीं कर रहे हैं परवाह- प्रियंका चतुर्वेदी
शिवसेना-यूबीटी नेता ने आगे कहा, ''उन लोगों को सत्ता का इतना अहंकार है और सत्ता का इतना लालच है कि जनता की परवाह किए बिना इस तरह की हरकतें कर रहे हैं. न महिलाएं, न बच्चे न युवा सुरक्षित हैं. आए दिन नई-नई राजनीतिक पैतरें अपनाए जा रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है. सरकार को वहां के लोगों से माफी मांगनी चाहिए. महाराष्ट्र के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देना चाहिए. वहां जो आग लगी है वह पूरे महाराष्ट्र के खिलाफ काम हुआ है.''

ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर लगाए ये आरोप
बता दें कि जालना में हिंसक आंदोलन के दौरान पथराव किए गए थे जिसमें 38 पुलिसकर्मी समेत कई लोग घायल हो गए थे. पुलिस ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. जबकि ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने हवा में गोलीबारी की. अब तक इस घटना में करीब 350 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.  

ये भी पढ़ें-  Mumbai: शिवसेना-यूबीटी के पूर्व पार्षद सुधीर सयाजी मोरे ने की खुदकुशी, मुंबई में रेल की पटरी पर मिला शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
'हिंदू खतरे में नहीं, बीजेपी...', जन आक्रोश मोर्चे पर भड़के आसिफ शेख
मनोज जरांगे पर भड़के रामदास कदम, बोले- 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने की साजिश'
मनोज जरांगे पर भड़के रामदास कदम, बोले- 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने की साजिश'
मराठा आंदोलन रोकने के लिए 500 करोड़? मनोज जरांगे के दावे से हलचल
मराठा आंदोलन रोकने के लिए 500 करोड़? मनोज जरांगे के दावे से हलचल
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के झटकों से फिर कांपा तिब्बत, 4.5 दर्ज की गई तीव्रता
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
दिल्ली-NCR में हवा हुई खराब, 300 पार पहुंचा AQI; बारिश को लेकर बड़ा अपडेट
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
राजस्थान में 8वीं के छात्रों को स्कॉलरशिप का मौका, 30 अक्टूबर से करें आवेदन
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
SUV की बिक्री में Tata की पकड़, Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
Embed widget