एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: शिंदे सरकार के मंत्री की मांग, मराठों को OBC कोटे से न मिले आरक्षण, मनोज जरांगे पर लगाए ये आरोप

Maratha Reservation Protest: छगन भुजबल ने मनोज जरांगे पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनकी बात मानने के लिए पूरी कोशिश कर रही है, फिर वह आंदोलन को मुंबई की ओर क्यों बढ़ा रहे हैं?

Chhagan Bhujbal on Maratha Reservation: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल (Chhagan Bhujbal) ने शनिवार को अपने रुख को दोहराते हुए कहा कि मराठा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के मौजूदा कोटे में आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए. वहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के अजित पवार गुट के वरिष्ठ नेता यहां 'ओबीसी एल्गर' रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा, 'हम मराठा समुदाय को आरक्षण देने के विरोध में नहीं हैं लेकिन ओबीसी कोटे से आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए. मराठों को अलग से आरक्षण दें.'

गौरतलब है कि छगन भुजबल ने मुंबई में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता मनोज जरांगे की भी आलोचना की. उन्होंने पूछा, 'वह (जरांगे) कह रहे हैं कि वे तीन करोड़ लोगों के साथ मुंबई आएंगे. सरकार मराठा समुदाय के लिए अलग आरक्षण देने की कोशिश कर रही है फिर आंदोलन मुंबई की ओर क्यों बढ़ रहा है?'

बॉम्बे हाई कोर्ट ने मराठा आंदोलन पर सुनवाई से किया इनकार
गौरतलब है कि बीते शुक्रवार एक जनहित याचिका के जरिए मराठा आंदोलन के मुद्दे पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी. यह याचिका जैसे ही दायर हुई और, हाई कोर्ट ने इस पर सुनवाई से मना कर दिया. कोर्ट का कहना है कि अदालत के पास और भी जरूरी काम हैं. बताया जा रहा है कि यह याचिका इसलिए दायर की गई थी क्योंकि मराठा नेता मनोज जरांगे ने अब आंदोलन मुंबई की ओर बढ़ाने का एलान कर दिया है.

चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस आरिफ डॉक्टर की बेंच ने का कि ऐसी सभाओं की परमिशन पर फैसला लेना अधिकारियों का विशेष अधिकार है, न कि कोर्ट का. अदालत को इन सबमें न लपेटा जाए. 

यह भी पढ़ें: Maharashtra News: मिलिंद देवड़ा ने शिंदे गुट वाली शिवसेना में शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर एयरक्राफ्ट दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
रॉड से पीटकर बेटे ने की मां की हत्या, शराब के पैसे देने से किया था मना
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत
नासिक में भूकंप के झटके, घरों-दुकानों में कंपन से दहशत

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget