एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: मनोज जरांगे ने मंत्री छगन भुजबल पर लगाया जातिवाद का आरोप, कहा- ‘दंगे भड़काने की...‘

Maratha Reservation News: मनोज जरांगे ने कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल पर जातिवाद का आरोप लगाया है. इससे पहले वे उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी जातिवाद का आरोप लगा चुके हैं.

Maharashtra Maratha Reservation: मराठा समुदाय को आरक्षण देने के लिए आंदोलन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे पाटील ने मंगलवार को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल पर जातिवाद में लिप्त होने का आरोप लगाया. जरांगे ने दावा किया कि भुजबल राज्य में मराठा और ओबीसी समुदायों के बीच दरार पैदा करने और संभावित रूप से दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.

मध्य महाराष्ट्र के लातूर में एक रैली को संबोधित करते हुए मनोज जरांगे ने पिछले साल अगस्त-सितंबर में जालना जिले के अंतरवाली सारथी गांव में मराठा आरक्षण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा. फडणवीस राज्य के गृहमंत्री भी हैं. जरांगे ने साथ ही उनपर ‘जातिवाद’ में संलिप्त होने के लग रहे आरोपों का खंडन किया. उन्होंने चुनौती दी कि यदि उनके विरोधियों की ओर से ये आरोप साबित कर दिए गए तो वह मराठा समुदाय के सदस्यों को अपना चेहरा नहीं दिखाएंगे.

‘संभावित रूप से दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं’ 
ओबीसी श्रेणी के तहत मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन का नेतृत्व कर रहे 41 वर्षीय मनोज जारंगे ने हाल के दिनों में मराठवाड़ा क्षेत्र में अपनी तीसरी रैली में अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रमुख नेता छगन भुजबल पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भुजबल मराठा और ओबीसी समुदायों के बीच विभाजन पैदा करने और संभावित रूप से दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. राज्य में ओबीसी नेता सरकारी नौकरियों और शिक्षा में अपने समुदाय के सदस्यों को दिए गए 27 प्रतिशत कोटे को बनाए रखने की मांग को लेकर अलग से आंदोलन कर रहे हैं. 

मनोज जरांगे ने सवाल किया कि देवेंद्र फडणवीस के कहने पर छगन भुजबल ने अंबाड (जालना जिला) में सभी ओबीसी नेताओं को इकट्ठा कर एक रैली आयोजित की. यह रैली उस समय हुई जब मराठा समुदाय का आंदोलन (कोटा के लिए) शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था. अब, क्या यह जातिवाद नहीं है? उन्होंने कहा कि सोमवार रात भुजबल ने ओबीसी नेताओं से अंतरवाली सरती में रैली करने को कहा. यह अंतरवाली में अशांति फैलाने की कोशिश थी. लेकिन कुछ नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि ये जनसभाएं आरक्षण आंदोलन के नवीनतम दौर के पहले चरण का हिस्सा हैं और ऐसे पांच चरण होंगे. 

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, इन सात लोकल ट्रेन स्टेशन का बदल जाएगा नाम, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
3 दिन पहले ऑटो चालक की हत्या, पुलिस ने 7 आरोपियों को घसीटते हुए निकाली परेड, नागपुर में सनसनी!
CJP प्रदर्शनों पर पुलिस की सख्त नजर, 14 दिनों से कर ही डिजिटल निगरानी, अपनाई 3-स्तरीय सुरक्षा रणनीति
CJP प्रदर्शनों पर पुलिस की सख्त नजर, 14 दिनों से कर ही डिजिटल निगरानी, अपनाई 3-स्तरीय सुरक्षा रणनीति
4 साल की मोहब्बत का ऐसा खूनी अंजाम! प्रेमी ने होटल में तकिए से दबाकर प्रेमिका को मार डाला
4 साल की मोहब्बत का ऐसा खूनी अंजाम! प्रेमी ने होटल में तकिए से दबाकर प्रेमिका को मार डाला
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच PM मोदी और शरद पवार की मुलाकात, परिसीमन बिल, CJP पर हुई चर्चा?
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच PM मोदी और शरद पवार की मुलाकात, परिसीमन बिल, CJP पर हुई चर्चा?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
CJP ने आंदोलन के तय किए केवल ये 4 नारे, आशुतोष रांका बोले, 'वो बस मौका ढूंढ रहे हैं...'
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget