एक्सप्लोरर

Maratha Reservation: सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं हुए डिप्टी सीएम अजित पवार, जानें वजह

Maratha Aarakshan Protest: सीएम एकनाथ शिंदे ने बुधवार को मराठा आरक्षण के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जिसमें शिवसेना, बीजेपी, कांग्रेस, शिवसेना यूबीटी, शरद पवार के गुट वाली एनसीपी के नेता आए थे.

Maharashtra News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मराठा आरक्षण (Maratha Reservation) के मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक (All Party Meeting) बुलाई गई थी जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) मौजूद नहीं थी. बताया जा रहा है कि वह डेंगू (Dengue) के कारण बैठक में शामिल नहीं हुए. उनकी पार्टी से प्रफुल्ल पटेल (Praful Patel) और अन्य नेता बैठक में आए थे. बता दें कि बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें एक्टिविस्ट मनोज जरांगे (Manoj Jarange) से अनशन समाप्त करने की अपील की गई है.

बैठक में पेश प्रस्ताव पर सीएम एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी चीफ शरद पवार, शिवसेना यूबीटी नेता अनिल परब, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवर, विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने हस्ताक्षर किया.  बैठक के बाद सीएम शिंदे ने पत्रकारों से बातचीत की. उन्होंने कहा कि बैठक में सभी दलों ने मराठा समुदाय को आरक्षण देने की बात कही.

नई दिशा ले रहा है विरोध- सीएम शिंदे
सीएम शिंदे ने कहा कि मनोज जरांगे पाटिल सरकार के प्रयासों पर भरोसा रखें. विरोध नई दिशा ले रहा है. सीएम शिंदे ने राज्य में सभी से शांति बरतने की अपील भी की है. सीएम शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार मराठा आरक्षण के पक्ष में है. उन्होंने कहा कि मनोज जरांगे को मराठा समुदाय के लिए आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए सरकार का सहयोग करना चाहिए.

बीड हिंसा मामले में अब तक 99 गिरफ्तारियां
बता दें जालना में अनशन पर बैठे एक्टिविस्ट मनोज जरांगे ने अल्टीमेटम दिया था कि अगर उनकी मांग पर बुधवार तक फैसला नहीं आता तो वह पानी पीना भी बंद कर देंगे. उधर, हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए मराठवाड़ा क्षेत्र में लगाया गया निषेधाज्ञा अभी भी बरकरार है और इंटरनेट सेवाएं भी सस्पेंड हैं. वहीं, बीड में हुई हिंसा को लेकर अब तक 30 एफआईआर दर्ज की गई है और 99 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

ये भी पढ़ें- Maratha Reservation: सर्वदलीय बैठक में मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर एकमत, CM शिंदे ने मनोज जरांगे से की ये अपील

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
मुंबई: एडमिशन के नाम पर ठगी, 10 इंजीनियर गिरफ्तार
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
महाराष्ट्र में रिक्शा- टैक्सी चालकों की मराठी सीखने डेडलाइन खत्म, अब होगा एक्शन?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
नासिक- रायगढ़ में पालकमंत्री का विवाद सुलझा, किस पार्टी को मिला पद?
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, 'अब तुम हमारी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget