एक्सप्लोरर

Jalna Maratha Protest: मराठा आरक्षण की मांग पर CM एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान- 'मैं आपको यही कह रहा हूं कि...'

Maratha Aarakshan Protest: सीएम एकनाथ शिंदे ने जालना में मराठा आरक्षण आंदोलन के हिंसक रूप धारण करने और विपक्ष के हमले के बीच प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लोगों से संयम बरतने की अपील की है.

Jalna Maratha Protest Live: जालना में मराठा आरक्षण आंदोलन (Maratha Reservation Protest) के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है.  इस बीच, सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने इस मुद्दे पर मुंबई (Mumbai) में बैठक की है. बैठक के बाद सीएम शिंदे का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि ''मैं आंदोलन करने वाले लोगों से यह कहना चाहता हूं कि जो लोग आपसे मिलने पहुंच रहे हैं वो केवल अपनी राजनीति के लिए वहां पहुंच रहे हैं.'' बता दें कि मनसे चीफ राज ठाकरे (Raj Thackeray) ने आंदोलनकारियों से मुलाकात की है.

सीएम शिंदे ने कहा, ''मराठा आरक्षण को लेकर इससे पहले कुल छोटे- बड़े 58 आंदोलन किया गया. सभी आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से किया गया. मराठा समाज शांतिप्रिय समाज है. कुछ लोग आंदोलन की आड़ में राज्य का माहौल बिगाड़ने का काम किया है. मराठा आरक्षण को लेकर अगर हम लोग कटिबद्ध नहीं होते तो देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते हुए मराठा समाज को आरक्षण जो मिला वो नही मिला होता.''

मराठा समाज के लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए- सीएम शिंदे
सीएम शिंदे ने विपक्षी महाविकास अघाड़ी गठबंधन पर हमला करते हुए कहा, ''आज आप राजनीति कर रहे हैं लेकिन जब आप सत्ता में थे उस वक़्त आपको किसने रोका था? बॉम्बे हाइकोर्ट ने हमारी बातों को माना था. मराठा समाज को आरक्षण दिया गया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उसे रद्द कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर मैं ज्यादा कुछ नहीं बोलूंगा. मैं आपको यही कह रहा हूं कि मराठा समाज के लोगों को आरक्षण मिलना चाहिए. कानूनी फ्रेमवर्क में सभी चीजें बैठनी चाहिए. इसे लेकर हम काम कर रहे हैं. टास्क फोर्स का गठन किया है. मराठा समाज के लोगों को ये कहना चाहता हूं कि सरकार आपके हितों के बारे में ईमानदारी से सोच रही है. थोड़ा सा संयम रखें.''

लोगों के बीच फैलाई जा रही गलत जानकारी- सीएम शिंदे
सीएम शिंदे ने आंदोलकारियों से अपील करते हुए कहा, ''आंदोलन करने वाले लोगों से ये कहना चाहता हूं कि जो लोग आपसे मिलने पहुंच रहे हैं वो केवल अपने राजनीति करने के लिए पहुंच रहे हैं. ऐसे लोगों से बचें. पुलिस महासंचालक पूरे मामले की जांच कर रहे है. जांच में जो कुछ भी निकल कर आएगा उस हिसाब से करवाई की जाएगी. मनोज जरांगे पाटिल (मराठा नेता) से ये कहना चाहता हूं कि सरकार आपके साथ है. मनोज जरांगे पाटिल के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा है. आंदोलन करने वाले लोगों पर हम लोग लाठीचार्ज करने का आदेश कैसे दे सकते हैं. लोगो के बीच ग़लत जानकारी फैलाई जा रही है.''

ये भी पढ़ें- Maharashtra: मुंबई के पवई में ट्रेनी एयर होस्टेस की हत्या का खुलासा, सोसाइटी में सफाई करने वाले ने उतारा था मौत के घाट, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget