एक्सप्लोरर

Maharashtra: मनोज जारंगे का सरकार को अल्टीमेटम! कहा- '24 अक्टूबर तक आरक्षण की करें घोषणा नहीं तो...'

Maratha Reservation Movement: जालना में मराठा आरक्षण की मांग को लेकर कई दिनों तक अनशन करने वाले एक्टिविस्ट मनोज जारंगे ने सरकार को एकबार फिर आंदोलन करने की चेतावनी दी है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण (Maratha Reservation) देने का मुद्दा केंद्र में लाने वाले एक्टिविस्ट मनोज जारंगे (Manoj Jarange) ने शनिवार को धमकी दी कि अगर 24 अक्टूबर तक सरकार नौकरियों और शिक्षा में कोटा देने में विफल रहती है तो वह अपना विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे. जालना (Jalna) जिले के अंतरवाली-सराटी गांव में जुटी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए जरांगे ने कहा, ‘‘24 अक्टूबर के बाद या तो मेरी शव यात्रा निकलेगी या समुदाय की जीत (आरक्षण मिलने के बाद) का जश्न मनेगा.’’

जारंगे पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर गांव में भूख हड़ताल पर थे. उन्होंने सीएम एकनाथ शिंदे द्वारा उनसे मुलाकात करने और उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन देने के बाद 14 सितंबर को 17वें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया था. जारंगे (40) ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण लागू करने के वास्ते कदम उठाने के लिए शिंदे सरकार को 40 दिन की समय सीमा दी थी.

मराठा समुदाय को मिले कुनबी जाति का प्रमाणपत्र- जारंगे
जारंगे ने शनिवार को मांग की कि राज्य भर के मराठा समुदाय को कुनबी जाति का प्रमाणपत्र दिया जाए. कुनबियों को अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण का लाभ मिलता है. उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में वह 24 अक्टूबर के बाद की अपनी रणनीति बताने के लिए 22 अक्टूबर को समुदाय को संबोधित करेंगे. उन्होंने अपने समर्थकों से विरोध प्रदर्शन के दौरान शांति बनाए रखने की भी अपील की है.

मराठा समुदाय को भड़का रहे भुजबल, फडणवीस- जारंगे
मराठा कार्यकर्ता ने राज्य सरकार के मंत्री और राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी नेता छगन भुजबल की आलोचना की, जिन्होंने कथित तौर पर दावा किया था कि शनिवार के विरोध प्रदर्शन के लिए सात करोड़ रुपये जुटाए गए थे. उन्होंने कहा कि केवल मराठा समुदाय ने विरोध का समर्थन किया और सभा के लिए केवल 21 लाख रुपये की व्यवस्था करने में कामयाब रहे. उन्होंने भुजबल, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और वकील गुणरत्न सदावर्ते पर मराठा समुदाय को भड़काने की कोशिश करने का आरोप लगाया और सदस्यों से एकजुट रहने और विभाजनकारी रणनीति का शिकार नहीं होने की अपील की.

पीएम मोदी से जारंगे ने की यह अपील
जारंगे ने पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फडणवीस से बात करने और उन्हें इस मुद्दे पर कुछ समझदारी दिखाने का आग्रह किया. उन्होंने दावा किया कि मराठा समुदाय ने फडणवीस को बहुत कुछ दिया है. जरांगे ने कहा, ‘‘अगर आप मराठों को आरक्षण देते हैं, तो समुदाय के लोग आपका बहुत सम्मान करेंगे.’’ 

य़े भी पढ़ें-  Maharashtra News: ‘आप बहुत दिनों तक जिंदा नहीं रह पाएंगे’, मंत्री छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
'दाऊद ने BOMB रखा है', मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी; जांच में जुटी पुलिस
महाराष्ट्र: पुणे मोशी कचरा डंप हादसे में मौत का आंकड़ा 9 पहुंचा, चौथे दिन 8 और शव बरामद
महाराष्ट्र: पुणे मोशी कचरा डंप हादसे में मौत का आंकड़ा 9 पहुंचा, चौथे दिन 8 और शव बरामद
महाराष्ट्र: रायगढ़ में बारिश ने मचाई भारी तबाही, पोल्ट्री फार्म में भरा पानी; 600 मुर्गियों की मौत
महाराष्ट्र: रायगढ़ में बारिश ने मचाई भारी तबाही, पोल्ट्री फार्म में भरा पानी; 600 मुर्गियों की मौत
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ बनेंगे दूल्हा, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन कायनात धर
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ बनेंगे दूल्हा, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन कायनात धर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
'आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो...', ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को किया चैलेंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget