एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'OBC समुदाय को आरक्षण का जरूरत से ज्यादा लाभ मिल रहा है', मनोज जरांगे का बयान

Maharashtra News: महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण देने का मुद्द उठाने वाले मनोज जारंगे ने एक बार फिर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि ओबीसी समुदाय को आरक्षण का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है.

Manoj Jarange On Maratha Reservation Movement: महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को आरक्षण के मुद्दे को केंद्र में लाने वाले कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने बुधवार (18 अक्टूब) को आरोप लगाया कि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय को आरक्षण का 'अतिरिक्त लाभ' मिल रहा है. मनोज जरांगे ने यहां एक स्थानीय समाचार चैनल से कहा कि महाराष्ट्र में मराठा समुदाय को पिछड़े वर्गों के लिए मंडल आयोग के तरफ से अनुशंसित आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए.  

मनोज जरांगे पहले अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत मराठा समुदाय को आरक्षण देने की मांग को लेकर जालना जिले में भूख हड़ताल पर थे. उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के तरफ से उनसे मुलाकात करने और उनकी मांग पूरी करने का आश्वासन देने के बाद 14 सितंबर को 17वें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया था. 

मराठा समुदाय को ओबीसी कैटेगरी में शामिल करने की मांग

मनोज जरांगे (40) ने मराठा समुदाय के लिए आरक्षण लागू करने के वास्ते कदम उठाने के लिए शिंदे सरकार को 40 दिन की समय सीमा दी थी. वह मांग कर रहे हैं कि मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल किया जाए,  ताकि उन्हें आरक्षण का लाभ मिल सके.  हालांकि, राज्य में ओबीसी समुदाय के नेताओं ने इस मांग का विरोध किया है. 

मनोज जरांगे ने दावा करते हुए कहा, ‘‘ सरकार ने मंडल आयोग का गठन किया और आरक्षण की सीमा 14 प्रतिशत निर्धारित कर दी. बाद में उसने इस सीमा को 30 से 32 प्रतिशत तक कैसे बढ़ा दिया? अगर मराठों को ओबीसी में शामिल किया जाता है, तो इससे उनके आरक्षण पर कोई असर नहीं पड़ेगा. ’’

ओबीसी को मिल रहा है आरक्षण का ज्यादा लाभ-जरांगे

मनोज जरांगे ने कहा, ‘‘ पूर्व में आरक्षण सूची में शामिल अन्य समुदायों ने कोई कागजात या दस्तावेज पेश नहीं किए. लेकिन, जब मराठों की बात आती है, तो आरक्षण का लाभ पाने के लिए हमसे कई दस्तावेज और कागजात जमा करने के लिए कहा जाता है. ओबीसी समुदाय को आरक्षण का जरूरत से ज्यादा लाभ मिल रहा है.’’

मनोज जरांगे ने कहा, ‘‘ सभी मराठा कुनबी हैं, क्योंकि उनका व्यवसाय कृषि है. विदर्भ में कुनबी समुदाय को आरक्षण मिलता है. मेरी मांग है कि सरकार राज्य के सभी मराठों को कुनबी प्रमाणपत्र दे. ’’ कुनबी समुदाय कृषि से जुड़ा एक समुदाय है. जिसे महाराष्ट्र में ओबीसी श्रेणी के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है और वे इसके तहत आरक्षण का लाभ लेते हैं.

ये भी पढ़ें: Maharashtra News: राज ठाकरे का NCP पर हमला, कहा- 'जो पार्टी सत्ता में है, वही विपक्ष में भी है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
मुंबई प्रोटेस्ट में पुलिस वैन के सामने खड़ी होने वाली रिया बोलीं- 'मॉर्फ तस्वीरें बनाकर...'
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
'यह असली विष्णु का अवतार है', कॉकरोच जनता पार्टी के समर्थकों को लेकर उद्धव ठाकरे का बड़ा बयान
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
महाराष्ट्र: पुणे में लगातार बारिश से पवना बांध का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
'मोदी सरकार के कौरवी शासन...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
बदल गई IND vs ZIM 3rd T20 की टाइमिंग? जानिए LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Wi-Fi और Gaming Router में क्या होता है अंतर? जानें जवाब
Embed widget